बुलंदशहर

Bulandshahr: जानकारी छिपाने पर कोरोना संदिग्ध पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज

Highlights बुलंदशहर के बुगरासी का रहने वाला है रफीक महामारी एक्ट की धारा भी लगी आरोपी पर आरोपी के घर पर रुका था कोरोना का मरीज  

less than 1 minute read

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पुलिस ने कोरोना के संदिग्ध के खिलाफ केस दर्ज किया है। उस पर कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने की जानकारी छिपाने और कोरोना संक्रमण फैलाने का आरोप लगा है। संदिग्ध मरीज पर हत्या के प्रयास और महामारी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

रफीक के घर रुका था मरीज

पुलिस के मुताबिक, बुलंदशहर के बुगरासी का रहने वाला रफीक महाराष्ट्र के अमरावती के रहने वाले कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आया था। कोरोना पॉजिटिव मरीज कई दिन तक बुगरासी निवासी रफीक के घर पर भी रुका था। इसकी जानकारी आरोपी ने पुलिस प्रशासन से छिपाई थी। जब पुलिस को इस मामले की खबर लगी तो युवक ने अपने परिवार के सभी सदस्यों का विवरण भी पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को नहीं दिया था।

परिजनों को किया गया क्वारंटाइन

अब सच आमने आने के बाद पुलिस ने रफीक के खिलाफ हत्या के प्रयास और महामारी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। एसडीएम स्याना सुभाष सिंह का कहना है कि पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग की मदद से आरोपी के सभी परिजनों को क्वारंटाइन करवा दिया है। बुगरासी को हॉटस्पॉट में तब्दील कर दिया है। उसके परिवार के संपर्क में आने वाले 70-80 लोगों की भी सैंपलिंग कराई जा रही है।

Updated on:
16 Apr 2020 02:11 pm
Published on:
16 Apr 2020 02:09 pm
Also Read
View All
‘शोले’ का वीरू असल जिंदगी में, प्रेमिका से शादी की जिद में 70 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक, शरीर पर डाला पेट्रोल

बुलंदशहर में बर्थडे ब्वॉय को मुठभेड़ में पुलिस ने मार गिराया, तीन दोस्तों की हत्या कर था फरार…दो पुलिसकर्मी भी घायल

Bulandshahr Triple Murder: बर्थडे पार्टी में चेहरे पर केक लगाने से तीन दोस्तों की हत्या, पुलिस ने आरोपी को एनकाउंटर में किया गिरफ्तार

जिम में मौत का तांडव! 3 की दर्दनाक मौत: बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान हुआ बड़ा कांड, बुलंदशहर में तड़ातड़ चली गोलियां

प्रेमी की शादी रुकवाने पहुचीं प्रेमिका को जिंदा जलाया… मां ने बताई दिल दहला देने वाली दास्तान