
गाजियाबाद। आजकल लाकडॉउन में लोग सोशल मीडिया का जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। इस दौरान सोशल मीडिया यूजर्स फेसबुक या अन्य ऐप पर आ रहे लिंक पर भी क्लिक कर रहे हैं। इससे वह साइबर क्राइम का शिकार भी हो रहे हैं। ताजा मामला सपा नेता का है। सपा नेता संजय यादव की फेसबुक आईडी हैक करके लोगों ने उनके जानने वालों से रुपयों की मांग की।
अखिलेश यादव के माने जाते हैं करीबी
समाजवादी पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष संजय यादव सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बहुत करीबी माने जाते हैं। उनके पिता पार्षद रह चुके हैं। किसी ने उनकी फेसबुक आईडी हैक कर ली है। उस पर संजय के जानने वालों से कहा गया कि वह लॉकडाउन में फंस गए हैं और उन्हें पैसों की आवश्यकता है। उन्हें पेटीएम या उनके खाते में रुपये डलवा दिए जाएं। जब उन्होंने यह मैसेज फेसबुक मैसेंजर पर देखा तो सबसे यह अपील की कि इस तरह का मैसेज उनके द्वारा नहीं भेजा गया है। किसी ने उनकी आईडी हैक कर इस तरह का फेक मैसेज भेजा है।
यह कहा संजय यादव ने
इस बारे में संजय यादव ने बताया कि उनके बहुत सारे दोस्तों के पास मैसेंजर पर मैसेज आ रहे हैं कि पैसों की जरूरत है। आप पेटीएम कर दो या एकाउंट में डलवा दो। संजय यादव ने सभी को सूचित किया है कि इस तरह का जो भी मैसेज आ रहा है, वह फेक है। आपके पास किसी और दोस्त, किसी जानकार का अगर मैसेंजर पर ऐसा मैसेज आए तो पहले पर्सनली फोन करके कन्फर्म कर नें, फिर उसकी मदद करें।
ऐसे बचें साइब क्राइम से
साइबर एक्सपर्ट किश्लय चौधरी का कहना है कि आजकल फेसबुक या व्हाट्सऐप कई सारे लिंक आते हैं, जिन पर किसी प्रतियोगिता में शामिल होने या इनात जीतने का मैसेज होता है। इस पर क्लिक करते ही आपका डाटा हैकर के पास चला जाता है। इससे वह आपके साथ ठगी कर सकता है या आपके अकाउंट से रुपये निकाल सकता है। लोगों को इस तरह के लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए।
Updated on:
16 Apr 2020, 12:19 PM IST
Published on:
16 Apr 2020, 12:16 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.