3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Baghpat: लॉकडाउन में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस—वे पर उतरे दो चीता हेलीकॉप्टर

Highlights ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस—वे पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग हिंडन एयरफोर्स से चंडीगढ़ की तरफ जा रहा था हेलीकॉप्टर करीब आधे घंटे बाद वहां से उड़ा हेलीकॉप्टर
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बागपत

•

image

sharad asthana

•

Updated: 16 Apr 2020, 4:25 PM IST

vlcsnap-2020-04-16-09h38m42s481.png

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत में गुरुवार सुबह ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस—वे पर हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। गनीमत रही कि लॉकडाउन की वजह से एक्सप्रेस—वे पर ट्रैफिक नहीं था। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी की वजह से हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी है। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई।

यह भी पढ़ें: 'मुख्यमंत्री' आवास में रहते हैं यह डीएम

हिंडन एयरफोर्स से आए इंजीनियर

जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह बागपत जनपद के ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस—वे पर हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। हेलीकॉप्टर हिंडन एयरफोर्स स्टेशन से चंडीगढ़ के लिए जा रहा था। इमरजेंसी लैंडिंग की वजह टेक्निकल खराबी बताई जा रही है। इसकी जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस भी वहां पहुंच गई। हेलीकॉप्टर खराब होने की जानकारी हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर दी गई। सूचना मिलते ही हिंडन एयरफोर्स से इंजीनियर्स मौके पर पहुंचे। करीब आधे घंटे बाद हेलीकॉप्टर वहां से उड़ गया।

यह कहा एसपी ने

बागपत एसपी प्रताप गोपेन्द्र यादव का कहना है कि घटना सुबह 8 बजे की है। तकनीकी खराबी के कारण हिंडन एयरफोर्स से चंडीगढ़ जा रहा चीता हेलीकॉप्टर को एक्सप्रेस—वे पर उतारना पड़ा था। कुछ देर बाद एक दूसरा हेलीकॉप्टर भी वहां उतरा था। उसमें आए इंजीनियरों ने उसे ठीक किया था। करीब आधे घंटे बाद दोनों हेलीकॉप्टर वहां से उड़ गए थे। सूचना मिलने के बाद चांदीनगर थाना क्षेत्र की पुलिस भी वहां पहुंच गई थी।