बुलंदशहर

महिला का गला रेत रहा था पति, अचानक आ गए 2 मासूम बेटे, जानिये फिर क्या हुआ

बुलंदशहर ट्रिपल मर्डर केस का सनसनीखेज खुलासा

2 min read
Sep 05, 2018
महिला का गला रेत रहा था पति, अचानक आ गए 2 मासूम बेटे, जानिये फिर क्या हुआ

बुलंदशहर. पुलिस ने बुलंदशहर कोतवाली नगर क्षेत्र के गिरधारी नगर इलाके में 30 अगस्त को हुए ट्रिपल मर्डर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस का दावा है कि हत्या का कारण रुपयों का विवाद और मृतका रूबी के जेठ से अवैध संबंध थे। वहीं दो बच्चों को इसलिए मौत के घाट उतार दिया गया, क्योंकि उन्होंने मां का कत्ल होते हुए देख लिया था। पुलिस ने वारदात में शामिल मृतका के जेठ को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घटना में नामजद पति, देवर और सास फरार बताए जा रहे हैं, जिनको पुलिस जल्द गिरफ्तार करने का का दावा कर रही है।

ये भी पढ़ें

Janmashtami पर कान्हा बन शाहरुख खान को दही हांडी फोड़ना पड़ा भारी, देवबंदी उलेमा ने सुना दिया ये फरमान

उल्लेखनीय है कि 30 अगस्त को एक महिला रूबी और उसके दो बच्चों की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इस ट्रिपल हत्याकांड की सूचना पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया था। तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक केबी सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया था और कुछ देर बाद ही जोन के आईजी रामकुमार भी घटना स्थल पर पहुंचे थे। उन्होंने अधिकारियों को वारदात के खुलासे के निर्देश दिए थे। नगर पुलिस घटना के बाद से ही इसके खुलासे में लग गई थी। इस संबंध में रूबी के पिता ने दरियापुर थाना कोतवाली देहात बुलंदशहर ने कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस का कहना है कि फरार अभियुक्त रामकुमार ब्रेड पकोड़े बेचने का कार्य करता है। मृतका के पति रामकुमार, जेठ रामरतन, सास लज्जावती व देवर गुलशन में जमीन के बंटवारे को लेकर आए दिन झगड़ा होता रहता था, जिसमें रूबी भी अपना हिस्सा मांगती थी। रूबी ने अपने देवर गुलशन की शादी मे 3 लाख रुपये उधार दिलवाये थे, जिसमें से करीब डेढ़ लाख रुपये वापस कर दिए गए थे। वहीं शेष डेढ़ लाख रुपये वापस देने के लिए रूबी बार-बार परिजनों पर दबाव बना रही थी।

आरोप है कि रूबी बिना बताए घर से कहीं भी चली जाया करती थी, जिस बात को लेकर उसका पति रामकुमार व अन्य ससुराल के लोग भी उसके चरित्र पर संदेह करने लगे थे। रूवी के अपने जेठ रामरतन से भी अवैध संबंध थे। उपरोक्त सभी कारणों को लेकर रूबी व पति व अन्य परिजनों के बीच कहासुनी और झगड़ा होता रहता था। इसी के चलते दिनांक 29 अगस्त को रूबी की सास लज्जावती ने डायल 100 पर सूचना देकर रूबी व रामकुमार को पकड़वा दिया था, जिसमें ये लोग आपसी समझौते की बात कहकर छूट गए थे। इसके बाद 30 अगस्त को रूबी व रामकुमार के बीच फिर से झगड़ा हुआ। देखते ही देखते झगड़ा इतना बढ़ गया कि रामकुमार व रामरतन ने रूबी की गला रेतकर हत्या कर दी थी। उन्हें ऐसा करते रूबी के दोनों बेटे 5 वर्षीय केशव और 2 वर्षीय ऋतिक ने देख लिया। इसके बाद पकड़े जाने के डर से बच्चों की भी गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। अब पुलिस ने रूबी के जेठ रामरतन को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस का दावा है कि अभियुक्त रामकुमार व अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के सभी प्रयास किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें

स्कूली छात्राओं से जिस्मफरोशी कराने वाले हाईप्रोफाइल गैंग का भंडाफोड़, वॉट्सऐप से होती थी बुकिंग
Published on:
05 Sept 2018 12:05 pm
Also Read
View All
बुलंदशहर में बर्थडे ब्वॉय को मुठभेड़ में पुलिस ने मार गिराया, तीन दोस्तों की हत्या कर था फरार…दो पुलिसकर्मी भी घायल

Bulandshahr Triple Murder: बर्थडे पार्टी में चेहरे पर केक लगाने से तीन दोस्तों की हत्या, पुलिस ने आरोपी को एनकाउंटर में किया गिरफ्तार

जिम में मौत का तांडव! 3 की दर्दनाक मौत: बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान हुआ बड़ा कांड, बुलंदशहर में तड़ातड़ चली गोलियां

प्रेमी की शादी रुकवाने पहुचीं प्रेमिका को जिंदा जलाया… मां ने बताई दिल दहला देने वाली दास्तान

बुलंदशहर में 40 साल से रह रहा पाकिस्तानी गिरफ्तार: स्लीपर सेल होने का शक, फर्जी आधार और DL बरामद