बुलंदशहर

बुलंदशहर हिंसा: सुमित के परिजनों ने की बड़ी मांग, मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने बुलाया

बुलंदशहर के स्याना कोतवाली क्षेत्र के चिंगरावठी चौकी पर भड़की हिंसा में हुई थी सुमित की मौत
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Dec 2018, 10:15 AM IST
sumit
बुलंदशहर हिंसा: सुमित के परिजनों ने की बड़ी मांग, मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने बुलाया

बुलंदशहर। स्‍याना में 3 दिसंबर को हुई हिंसा में मारे गए युवक सुमित के परिजन बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से मिलेंगे। सुमित के पिता अमरजीत सिंह ने बताया कि वह सीएम योगी से मिलने के लिए लखनऊ पहुंच गए हैं। आज 11:00 बजे का समय उन्‍हें दिया गया है। वह मंगलवार रात को लखनऊ के लिए रवाना हुए थे।

गोली लगने से हुई थी मौत

बता दें कि 3 दिसंबर को बुलंदशहर के स्याना कोतवाली क्षेत्र के चिंगरावठी चौकी पर गौकशी की अफवाह के बाद भड़की हिंसा में स्याना इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह और युवक सुमित की गोली लगने से मौत हो गई थी। सुमित के परिजन मुआवजे की मांग कर रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने बेटे की तेहरवीं के बाद चेतावनी दी थी कि अगर उनकी बातों पर सरकार और प्रशासन ने गौर नहीं किया तो वे अपनी पत्नी के साथ सीएम के आवास के सामने 18 दिसंबर को आत्मदाह करेंगे।

एमएलए ने निभाई भूमिका

अमरजीत सिंह ने बताया कि उन्हें यहां तक लाने में स्थानीय एमएलए ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वह अपने बेटे के लिए शहीद का दर्जा और सुमित के भाई के लिए नौकरी की मांग करेंगे। सुमित के पिता अपनी बड़ी बेटी, बेटे, पत्नी और दो भाइयों के साथ सीएम से मुलाकात करेंगे। अमरजीत सिंह ने बताया कि वह मुख्यमंत्री से ये भी गुजारिश करेंगे कि वह ऐसे ठोस कदम उठाएं ताकि फिर कोई ऐसी हिंसा न हो।

Published on: