मेरठ। दो माह पहले फेसबुक पर दोस्ती आैर एक सप्ताह पहले मेरठ में बुलाकर होटल में कर्इ दिन तक बंधक बनाकर दोस्तों संग दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी से पुलिस की पूछताछ ने सबके रोंगटे खड़े कर दिए हैं। फेसबुक पर मैसेंजर के जरिए चैटिंग के दौरान दोनों के बीच सुपर स्टार शाहरुख खान की मेरठ की पृष्ठभूमि पर आधारित 21 दिसंबर को रिलीज होने वाली फिल्म 'जीरो' में जिस घंटाघर का जिक्र है, वह मेरठ में है। फेसबुक पर चैटिंग में फिल्म 'जीरो' का जिक्र हुआ तो युवक ने किशोरी को मेरठ का घंटाघर दिखाने की बात कही थी। उसके यहां पहुंचने के बाद किशोरी युवक के चुंगल में फंसती चली गर्इ।