पुलिस को चकमा देकर जेल पहुंचा आरोपी विशाल त्यागी, स्थानीय कोर्ट में किया सरेंडर
बुलंदशहर। बुलंदशहर के स्याना क्षेत्र में 3 दिसंबर को गौकसी की अफवाह पर हुई हिंसा के बाद से पुलिस आरोपियों को पकड़ने में अबतक नाकाम रही। वहीं पुलिस की नाक के नीचे ही हिंसा के मुख्य आरोपियों में से एक ने सोमवार शाम को स्थानीय कोर्ट में सरेंडर कर दिया। आरोपी नंबर दो विशाल त्यागी ने सीजीएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। त्यागी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। वहीं इस मामले में मुख्य आरोपी एक संगठन के नेता योगेश राज को पुलिस अभी तक नहीं ढूंढ़ पाई है।
वहीं, बुलंदशहर के एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव ने कहा कि पुलिस अन्य सभी आरोपियों को पकड़ने में लगी है। इसके अलावा पुलिस ने एक और आरोपी की कई तस्वीर जारी की हैं। पुलिस ने घटित हिंसा की घटना की वीडियो के आधार पर घटना में एक आरोपी को और शामिल पाया है। वहीं, अब पुलिस ने आरोपी का फोटो वायरल कर उसका नाम-पता तथा कोई जानकारी देने की आपील की है।
आपको बता दें कि हिंसा मेंस्याना पुलिस के इंस्पेक्टर सुबोध सिंह की मौैत हो गई थी। जिसके बाद पुलिस ने हिंसा और हत्या मामले में एक संगठन के नेता योगेश राज सिंह समेत 27 नामजद व करीब 60 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की हुई है।