बुलंदशहर

जाको राखे साईंया, मार सके ना कोय… नहर में गिरी तेज रफ्तार कार, 4 लोगों का बाल भी नहीं हुआ बांका, देखें वीडियो-

बुलंदशहर में तेज रफ्तार वैगनआर कार अनियंंत्रित होकर नहर में गिरी

2 min read
Jun 18, 2018
Bulandshahr
जाको राखे साईंया, मार सके ना कोय... नहर में गिरी तेज रफ्तार कार, 4 लोगों का बाल भी नहीं हुआ बांका, देखें वीडियो-

बुलंदशहर. जाको राखे साईंया मार सके ना कोय... आपने ये कहावत तो सुनी ही होगी। ऐसा ही एक मामला बुलंदशहर में सामने आया है। जहां एक तेज रफ्तार वैगनआर कार अनियंंत्रित होकर नहर में जा गिरी। इस कार में 4 लोग सवार थे। जैसे कार नहर में गिरी तो स्थानीय लोग मौके पर दौड़ पड़े और कड़ी मशक्कत के बाद चारों लोगों को कार से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को क्रेन बुलाकर नहर से बाहर निकलवाया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुलंदशहर के अनूपशहर-अलीगढ़ रोड से होते हुए रविवार शाम अनूपशहर से एक परिवार वैगन आर कार में सवार होकर अलीगढ़ जा रहा था। इसी बीच सूरजपुर मखैना में कार की रफ्तार तेज होने के कारण चालक कार को नियंत्रित नहीं कर सका और नहर पर डिवाइडर नहीं होने के चलते कार सीधी नहर में जा गिरी। गनीमत रही कि हादसे के दौरान मौके पर कुछ स्थानीय लोग भी थे। जैसे ही कार नहर में गिरी तो स्थानीय लोग नहर में कूछ पड़े और एक-एक कर कार सवार सभी चार लोगों को कार से निकाल लिया। हालांकि इस हादसे में चारों लोगों को हल्की-फुल्की चोटें जरूर आईं।

स्थानीय लोगों ने चारों की जान बचाते ही सबसे पहले पुलिस को फोन किया और घायलों का उपचार भी कराया। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की सराहना करते हुए क्रेन को मौके पर बुलवाया और कार को नहर से बाहर निकलवाया। हादसे में घायलों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। इस दौरान घायलों ने लोगों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि अगर वे मौके पर नहीं होते तो उनकी जान बचना मुश्किल था।

Published on:
18 Jun 2018 09:41 am