
बुलंदशहर। कोरोना वायरस को लेकर योद्धा मैदान में जुटे हैं। जिला प्रशासन, डॉक्टर, पुलिस व अन्य अपना—अपना कार्य करने में जुटे हैं। यहां तक की मांगलिक कार्य पर भी रोक है। इसी बीच यूपी पुलिस के एक सिपाही ने अपनी शादी टाल दी। अनूपशहर अग्रिशमन यूनिट में तैनात कांस्टेबल अश्वनी की 20 अप्रैल को शादी होन थी। कोरोना संक्रमण के चलते अपनी डयूटी निभाने को प्राथमिकता दी।
कांस्टेबल के इस निर्णय की विभाग में सराहना की जा रही है। अग्रिनशमन यूनिट अनूपशहर में अश्वनी कुमार बतौर कांस्टेबल तैनात हैं। बताया गया कि उनकी 20 अप्रैल को शादी होनी थी। जिसकी काफी दिनों से तैयारी करने में परिजन जुटे हुए थे। कोरोना के चलते अश्वनी ने अपनी ड्यूटी को अपनी निजी जीवन से ज्यादा महत्व देते हुए शादी टालने का फैसला किया। जिसमें उसने अपनी होने वाली जीवनसंगिनी की भी सहमति हासिल की। कांस्टेबल अश्वनी ने बताया कि जब देश संकट में हो ऐसे समय में निजी जीवन की खुशियों का कोई महत्व नहीं है। शादी फिर भी हो जायेगी।
लॉकडाउन के दौरान अश्वनी अपने साथियों के साथ क्षेत्र को सेनेटाइज करने में जुटा हुआ है। हालांकि, इनसे पहले भी 2 सिपाही अपनी शादी टाल चुके है। दोनों सिपाही खुर्जा में तैनात है।