23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Ghaziabad / Lockdown: सीएनजी-पेट्रोल लेने के लिए अब पूरी करनी होगी यह शर्त

Lockdown: सीएनजी-पेट्रोल लेने के लिए अब पूरी करनी होगी यह शर्त

Highlights गाजियाबाद में 46 हुई कोरोना के मरीजों की संख्या सोमवार को गाजियाबाद में सामने आए 4 केस दिल्ली—गाजियाबाद के बीच आवागमन पूरी तरह बंद
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

sharad asthana

•

Updated: 21 Apr 2020, 9:52 AM IST

petrol-pumps.jpg

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में अब तक कोरोना के 46 केस सामने आ चुके हैं। इसको देखते हुए जनपद में लॉकडाउन में कोई छूट नहीं दी गई है। डीएम ने भी और सख्ती दिखाते हुए दिल्ली से आने—जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। इसके साथ ही मास्क नहीं पहनने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Weather Alert: बदले मौसम ने गिरा दिया तापमान, इन दो दिन में फिर होगी तेज बारिश

डीएम ने की और सख्ती

सोमवार को गाजियाबाद में चार मामले और पॉजिटिव आए हैं। इसके बाद जिले में कुल केस 46 हो गए हैं। वहीं, प्रशासन ने और सख्ती कर दी है। सोमवार को डीएम ने एक और कड़ा फैसला लिया है। इसके तहत पेट्रोल और सीएनजी लेने वालों को अब मास्क पहनना अनिवार्य होगा। इसके लिए डीएम ने सभी पंप संचालकों को निर्देश जारी कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, रविवार रात को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 15 जिला प्रशासन के अफसरों के साथ विडियो कॉन्फ्रेंसिंग की थी। इसमें गाजियाबाद भी शामिल था।

यह भी पढ़ें: Meerut: कैंट क्षेत्र में गर्भवती मिली कोरोना पॉजिटिव, जनपद में एक और बढ़ा हॉटस्पॉट

पंप संचालकों को दिए निर्देश

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन जिलों में केस बढ़ रहे हैं, वहां मास्क का शत—प्रतिशत प्रयोग नहीं हो रहा है। उन्होंने सख्ती से लॉकडाउन का पालन कराने का कहा। साथ ही सभी लोगों को मास्क लगवाने के लिए कहा। इसके बाद डीएम अजय शंकर पांडे ने पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिया कि बिना मास्क के किसी को पेट्रोल और सीएनजी नहीं दी जाए। अगर इन निर्देशों का पालन नहीं हुआ तो कार्रवाई होगी। पेट्रोल और सीएनजी पंपों पर लगे कैमरों की अधिकारी जांच करेंगे। अगर इनमें बिना मास्क वालों को तेल या सीएनजी देते पाया गया तो पंप संचालकों पर कार्रवाई की जाएगी।