बुलंदशहर

डीएम ने इस सरकारी विभाग पर लगाया 25 लाख का जुर्माना

सड़क किनारे मिट्‌टी का ढेर देखकर भड़के डीएम PWD के साथ ही ठेकेदार पर भी लगाया जर्माना
less than 1 minute read
buland.png

बुलंदशहर. दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर बुलन्दशहर के जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। डीएम के निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग द्वारा कराये जा रहे सड़क मरम्मत कार्य के दौरान वायु प्रदूषण फैलाये जाने पर एनजीटी की गाइड लाइन के अनुसार 25 लाख रूपये का जुर्माना लगाया।

सड़कों पर अधिनस्थ अधिकारियों की टीम के साथ कालौनी रोड पर बुलन्दशहर के डीएम रविन्द्र कुमार उतरे, जो सड़क किनारे मरम्मत कार्य और निर्माध कार्य के दौरान सड़क पर लगे मिटटी के ढेरो को देखकर नाराजगी जता रहे हैं। यही नहीं सड़क किनारे भरे पानी को देख डीएम ये कहने से नहीं चूके कि ये शहर है या तालाब। शहर में प्रदूषण फैलाने पर डीएम ने लोक निर्माण विभाग पर 25 लाख रूपये का जुर्माना ठोका है। यही नहीं कार्यदायी संस्था के ठेकेदार पर भी कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं।

उधर, इस मामले में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि जनपद भर में प्रदूषण फैलाने को लेकर अभियान चलाया जा रहा है और कार्रवाई भी की जा रही है। वहीं, नगर क्षेत्र में चल रहे रोड कार्य को लेकर आज भ्रमण किया गया, जिसमें काफी खामियां देखने को मिली। इसी के चलते पीडब्ल्यूडी पर 25 लाख रुपए का जुर्माना किया गया। साथ ही कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं। यहां पर जो ठेकेदार काम कर रहे हैं, इनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

Published on:
25 Nov 2019 08:29 pm
Also Read
View All
स्वतंत्र भारद्वाज के वकील का बड़ा बयान, बोले- झूठे केस में 11 दिन से जेल में हैं, इससे बड़ा संविधान का अपमान क्या होगा

Bulandshahr News: चार बेटों ने मां-बाप को आपस में बांटा! आहत होकर 80 साल की मां ने पति से मांगा तलाक

अखिलेश यादव के हेलीकॉप्टर को नहीं मिली लैंडिंग की इजाजत, भड़के सपा प्रमुख, VIDEO जारी कर उठाए सवाल

कौन हैं अखिलेश के करीबी और पूर्व विधायक गुड्डू पंडित? पत्नी को मारने का वीडियो वायरल, जानें राजनीतिक सफर

‘आ झाड़ू से मार’, समाजवादी पार्टी के नेता गुड्डू पंडित ने पत्नी को घसीटते हुए पीटा; कांग्रेस महिलासभा की प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं अर्चना