
बुलंदशहर। बीजेपी सरकार ने 2019 चुनाव को लेकर पहली लिस्ट और दूसरी लिस्ट में बुलंदशहर के प्रत्याशी का नाम घोषित नहीं किया था। हालांकि बुलंदशहर के वर्तमान सांसद डॉ भोला सिंह पहले से ही चर्चाओं में चल रहे थे और जब बुलंदशहर बीजेपी की टीम जेपी नड्डा केंद्रीय मंत्री, अतुल गर्ग राज्य मंत्री पहुंचे थे तो भोला सिंह के खिलाफ नारेबाजी प्रदर्शन हुआ था। लेकिन इस सबके बावजूद भाजपा ने शनिवार को बुलंदशहर से भोला सिंह को ही दोबारा टिकट देने का ऐलान कर दिया।
इसके बाद उन्होंने वार्ता की तो बताया कि पार्टी द्वारा पुनः प्रत्याशी बनाये जाने पर शीर्ष नेतृत्व का वह आभार व्यक्त करते हैं। इस दौरान उन्होंने पार्टी के भरोसे पर खरा उतरने की बात कही और पहले से अधिक मतों से जीतने का दावा किया। साथ ही टिकट की घोषणा में देरी होने पर उन्होंने कहा की यह पार्टी का निर्णय है।
इस दौरान पार्टी कार्यलय पर ढोल नगाड़े बजे, पार्टी कार्यकर्ता और भोला सिंह आदि इस पर थिरकते नज़र आये। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने संसद पर नोट लगा कर उनका स्वागत किया।