1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BIG BREAKING: विरोध के बावजूद भाजपा ने इन सांसदों पर फिर जताया भरोसा, यहां देखें पूरी लिस्ट

-शनिवार को भाजपा ने अपनी चौथी लिस्ट जारी कर दी है -बुलंदशहर से पार्टी ने वर्तमान सांसद भोला सिंह को टिकट दिया है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 23 Mar 2019, 4:17 PM IST

Narendra Modi Amit Shah

नरेन्द्र मोदी

बुलंदशहर। लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपने प्रत्याशी को लेकर पत्ते खोलने शुरू कर दिए हैं। उत्तर प्रदेश में जहां सपा-बसपा और रालोद ने गठबंधन किया है तो वहीं भाजपा व कांग्रेस अकेले ही चुनाव लड़ रही हैं। इस बीच शनिवार को भाजपा ने अपनी चौथी लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें कुल 11 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। इसमें वेस्ट यूपी की तीन सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है।

यह भी पढ़ें : विश्व के सबसे युवा चांसलर को कांग्रेस ने दिया टिकट, मोदी के खास मंत्री को देगा टक्कर

जिसमें बुलंदशहर से पार्टी ने वर्तमान सांसद भोला सिंह को टिकट दिया है। वहीं अभी तक उनका जनपद में लगातार विरोध हो रहा था। आए दिन लोग खासकर किसान व ग्रामीण उनके खिलाफ विरोध करते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही सांसद भोला सिंह के खिलाफ कार्यकर्ताओं में भी नाराजी थी। इसके अलावा नगीना से डॉ यशवंत सिंह, कैराना से प्रदीप चौधरी को टिकट मिला है।

यह भी पढ़ें : टिकट की घोषणा होते ही भाजपा में बगावत, प्रत्याशी के ऐलान पर सड़क पर उतरे पार्टी कार्यकर्ता

बता दें कि भोला सिंह को 2014 में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के हस्तक्षेप के बाद टिकट मिला था। जिसके बाद वह मोदी लहर में भाजपा के टिकट पर जीत दर्ज कर पहली बार सांसद बने। अब भाजपा ने उन्हें फिर से अपना प्रत्याशी बनाया है।