बुलंदशहर

पिता को बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, युवकों ने धारदार हथियारों से किया हमला

Highlights: -युवती ट्यूबवेल के पास कपड़े धो रही थी -आरोप है कि गांव के ही दबंग युवक ट्यूबवेल के पास आ धमके -युवती को अकेला पाकर दबंग लड़कों ने युवती से छेड़खानी की

2 min read

बुलंदशहर। जनपद में छेड़छाड़ के विरोध में दबंगों के द्वारा दलित परिवार की महिलाओं को गाड़ी से रौंदने की घटना को अभी 1 साल पूरा नहीं हुआ है। इस बीच अब दलित परिवार की एक बेटी से छेड़छाड़ के विरोध में पिता को धारदार हथियार और लाठी-डंडों से तब तक पीटा गया जब तक पिता अधमरा ना हो गया। मामला सिकंदराबाद कोतवाली इलाके के नया गांव का है। जहां दलित परिवार की बेटी के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना का विरोध पिता को करना इतना महंगा पड़ा कि दबंग-2 नहीं पिता को धारदार हथियारों और लाठी-डंडों से तब तक निशाना बनाया तब तक पिता लहूलुहान होकर अचेत अवस्था में ना हो गया।

उधर, पिता और बेटी की चीख-पुकार सुन आसपास के लोग जैसे ही दौड़े गांव के दबंग लड़के पिता बेटी को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। दरअसल, नया गांव में दलित परिवार की एक युवती ट्यूबवेल के पास कपड़े धो रही थी। आरोप है कि अचानक गांव के ही दबंग युवक ट्यूबवेल के पास आ धमके। युवती को अकेला पाकर दबंग लड़कों ने दलित युवती पर छेड़खानी करते हुए फब्तियां कसनी शुरू कर दी जिसका विरोध पहले युवती ने किया। बेटी के साथ छेड़खानी होते देख पिता ने जैसे ही दबंग लड़कों का विरोध किया तो दबंगों ने धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

दलित परिवार के साथ छेड़खानी की विरोध में पिटाई से गांव में भार रोष है। हालांकि पीड़ित परिवार के तरफ से पुलिस को आरोपियों के खिलाफ तहरीर दे दी गई है मगर पुलिस पूरे मामले में अभी कुछ कहने से बच रही है। एसएसपी संतोष कुमार बुलंदशहर की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Updated on:
27 May 2020 09:15 pm
Published on:
27 May 2020 09:14 pm
Also Read
View All
बुलंदशहर में NH-34 पर बाइक ट्रक में पीछे से घुसी पति- पत्नी समेत एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

‘शोले’ का वीरू असल जिंदगी में, प्रेमिका से शादी की जिद में 70 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक, शरीर पर डाला पेट्रोल

बुलंदशहर में बर्थडे ब्वॉय को मुठभेड़ में पुलिस ने मार गिराया, तीन दोस्तों की हत्या कर था फरार…दो पुलिसकर्मी भी घायल

Bulandshahr Triple Murder: बर्थडे पार्टी में चेहरे पर केक लगाने से तीन दोस्तों की हत्या, पुलिस ने आरोपी को एनकाउंटर में किया गिरफ्तार

जिम में मौत का तांडव! 3 की दर्दनाक मौत: बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान हुआ बड़ा कांड, बुलंदशहर में तड़ातड़ चली गोलियां