बुलंदशहर

Lockdown: नहीं मिली एंबुलेंस तो घायल को बुग्गी से ले जाना पड़ा अस्पताल

Highlights . कई बार एंबुलेंस को लगाया था फोन. बार—बार फोन करने के बाद भी नहीं मिल सकी मदद . लॉकडाउन की वजह से निजी वाहन की भी नहीं मिली सहायता  
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Apr 2020, 9:10 AM IST
buggi.png

बुलंदशहर। पूरे देश में लॉकडाउन की वजह से लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ रही है। मरीज को ले जाने के लिए लोगों को एंबुलेंस भी नहीं मिल पा रही हैं। ताजा मामला बुलंदशहर का है। छत से गिरने की वजह से एक व्यक्ति घायल हो गया। परिजनों ने एंबुलेंस के लिए कई बार फोन किया, लेकिन नंबर नहीं लगा। जिसके बाद घायल को परिजन बुग्गी परिजनों का अस्पताल पहुंचे और उसका उपचार कराया।

खुर्जा के गांव बोरौली निवासी होशियार शर्मा ने बताया कि उनके भाई गुरुवार रात छत से पैर फिसलने के कारण नीचे आ गिरा। जिससे पूरे परिवार में अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने बताया कि उनके भाई की पसली और पैर की हड्डी में फैक्चर हो गया। रात को कई बार फोन एंबुलेंस की मदद मांगी। लेकिन फोन नहीं लगा।

उन्होंने बताया कि हालत बिगड़ने की वजह से वह दर्द से कराह रहा था। कोई उपाय नहीं मिला तो बुग्गी से ही घायल को खुर्जा स्थित निजी अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे। होशियार शर्मा ने बताया कि लॉकडाउन के चलते कोई वाहन भी ऐसा नहीं मिला। जिससे वह अपने भाई को अस्पताल ले जा सकते थे। इसके लिए उन्हें बुग्गी का सहारा लेना पड़ा।

Updated on:
11 Apr 2020, 9:10 AM IST
Published on: