24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नोएडा में बढ़ते Coroanvirus संक्रमित मरीजों को देखते हुए बुलाई गई छह फायर टेंडर

Highlights . फायर बिग्रेड वाहनों की संख्या हुई छह . फायर डिपार्टमेंट तीन गुनी ताकत से कर सकेगा सैनिटाइजेशन का काम. कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिलेभर में किया जाएगा सैनिटाइजेशन  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 11 Apr 2020, 8:06 AM IST

fire.png

नोएडा। कोरोना वायरस से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सैनिटाइजेशन भी जरुरी है। ताकि जिस एरिया में कोरोना संक्रमित मिला है, उसे वायरस मुक्त किया जा सके। फायर डिपार्टमेंट सैनिटाइजेशन के काम में अहम भूमिका निभा रहा है। अब तक फायर डिपार्टमेंट तीन फायर टेंडरों से कोरोना संक्रमित जगहों की सैनिटाइजेशन का काम कर चुका है। शासन की तरफ से जिले में 6 फायर टेंडर भेजे गए है। पुलिस कमिश्नरेट में आयोजित एक कार्यक्रम में कमिश्नर आलोक सिंह ने चीफ फायर ऑफिसर अरुण कुमार सिंह को फायर टेंडर सौंपे हैं। जिसके बाद फायर डिपार्टमेंट तीन गुनी ताकत बढ़ गई है।

पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने शुक्रवार को सैनिटाइजेशन के लिए फायर टेंडरों को रवाना किया। कमिश्नर आलोक सिंह ने बताया कि सैनिटाइजेशन के दौरान किसी भी मानव या पशु के ऊपर स्प्रे नहीं होना चाहिए। खाद्य पदार्थो, फलों एवं सब्जियों के ऊपर तथा किसी मकान के भीतर भी स्प्रे नहीं किया जाएगा। इस दौरान पुलिस कमिश्नर ने सभी कर्मचारियों को सुरक्षित रखते हुए सैनिटाइजेशन का काम करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि फायर सर्विस ने 143 स्थानों को सैनिटाइज किया है। फायर टेंडरों की संख्या तीन गुनी हो जाने से कार्य और तेजी से किया जा सकेगा।

फायर डिपार्टमेंट की टीम ने सेक्टर 93A एल्डिगो आवासीय सोसाइटी 1,2,3 में सैनिटाइजिंग का काम किया। उसके बाद ग्ररैंड ओमेक्स सेक्टर 93B में भी सैनिटाइजिंग किया गया। चीफ फायर ऑफिसर अरुण कुमार सिंह का कहना है कि 6 गाड़ियां मिलने के बाद उनके पास 9 फायर टेंडर हो गए हैं। अब सैनिटाइजेशन का काम तेजी से किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि अब तक 143 स्थानों पर सैनिटाइजेशन का काम पूरा किया जा चुका है।