बुलंदशहर

Bulandshahr में Coronavirus का पहला केस आया सामने, नोएडा की कंपनी में करता है काम

Highlights: -गांव वीरखेड़ा निवासी एक युवक में कोरोना की पुष्टि हुई है -स्वास्थ्य विभाग द्वारा तत्काल प्रभाव से उसे सीएचसी खुर्जा में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया है -मरीज नोएडा की कंपनी में काम करता है
2 min read
coronavirus_1_5871964_835x547-m_5942871_835x547-m_2.jpg
70 people in direct contact with BSF Subedar, vegetable market closed

बुलंदशहर। कोरोना वायरस ने देश के कई राज्यों को अपनी चपेट में ले लिया है। जिसके चलते केंद्र सरकार द्वारा देशभर में 21 दिन का लॉकडाउन भी घोषित किया गया है। बावजूद इसके आए दिन कोरोना के केस बढ़ते ही जा रहे हैं। इस बीच बुलंदशहर में भी कोरोना का पहला केस रविवार को सामने आया है। जहां एक युवक में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।

दरअसल, गांव वीरखेड़ा निवासी एक युवक में कोरोना की पुष्टि हुई है। जिसे स्वास्थ्य विभाग द्वारा तत्काल प्रभाव से सीएचसी खुर्जा में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया है। इसके साथ ही मरीज के परिवार के 8 सदस्यों को भी इंस्टिट्यूशनल क्वारंटाइन खुर्जा में भेजा गया है, जहां वह निगरानी में रहेंगे।

सीएमओ के मुताबिक वीरखेड़ा ग्राम में रहने वाले युवक जिस युवक में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है वह नोएडा में स्थित सीजफायर कंपनी में काम करता है। यहां वह अपने परिवार के साथ रहता है। उधर, मरीज में कोरोना की पुष्टि होने के बाद जिला प्रशासन द्वार उसके घर के चारों तरफ के 3 किलोमीटर के क्षेत्र को सील कर सैनिटाइज कराने के निर्देश दिए हैं।

गौरतलब है कि नोएडा स्थित सीजफायर कंपनी पर गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन द्वारा कोरोना संक्रमण फैलाने के आरोप में केस दर्ज कराया है। कारण, इस कंपनी के डायरेक्टर और एक ब्रिटेन से आए अधिकारी से गौतमबुद्ध नगर जिले के 14 लोगों में संक्रमण फैलने का आरोप है। वहीं अब इसी कंपनी में काम करने वाले बुलंदशहर के युवक में भी कोरोना की पुष्टि हुई है।

Updated on:
29 Mar 2020 07:12 pm
Published on:
29 Mar 2020 07:11 pm