वहीं, सीओ मिलक ने बताया कि एक ट्रक गुजरात से रामपुर आ रहा था। शाहबाद मार्ग पर थाना पटवाई क्षेत्र में बिजली के पोल से टकरा गया, जिसमें 50 से 60 लोग बैठे हुए थे। इस हादसे में 10-12 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। वहीं, एक की मौके पर ही मौत हो गई। सभी घायलों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी का इलाज चल रहा है। हमारी पुलिस की टीम पूरे प्रकरण की जांच कर रही है कि कहां से ट्रक आया था, किसने ट्रक भेजा था, ट्रक किसका है। ये सारी चीजें सामने आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।