गाजियाबाद. कोरोनावायरस को गंभीरता से लेते हुए जहां जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन बेहद गंभीर हैं। यहां लगातार लोगों को इसके प्रति जागरूक किया जा रहा है और भरसक प्रयास किया जा रहा है कि लोग अपने घर के अंदर ही रहें। वहीं, दूसरी तरफ इसके प्रति कमला नेहरु नगर स्थित एनडीआरएफ की आठवीं बटालियन भी मैदान में उतर आई है। मुसीबत की इस घड़ी में एनडीआरएफ की टीमें लगातार लोगों को जागरूक कर रही है। एनडीआरएफ की बटालियन के अधिकारी और अन्य स्टाफ आनंद विहार, कौशांबी और लाल कुआं पर एकत्र हुए सभी मजदूरों को कोरोना के प्रति जागरूक कर रहे हैं। साथ ही उन्हें मास्क उपलब्ध कराते हुए उनके हाथ भी सैनिटाइज किए जा रहे हैं।