बुलंदशहर

उन्नाव कांड पर पूर्व कांग्रेस विधायक बोले- भाजपा सरकार कर रही बलात्कारियों को बचाने काम, देखें Video

Highlights- कांग्रेस के पूर्व विधायक बंशी पहाड़िया ने दिया विवादित बयान- कहा- भाजपा से जुड़े कार्यकर्ता, विधायक, सांसद, मंत्री बलात्कार की घटनाओं में लिप्त- प्रदेश और केंद्र में भाजपा की सरकार आने पर बढ़ी बलात्कार की घटनाएं

less than 1 minute read
Dec 08, 2019

बुलंदशहर. उत्तर प्रदेश में बढ़ रही बलात्कार की घटनाओं को लेकर कांग्रेस के पूर्व विधायक बंशी पहाड़िया विवादित बयान देकर सियासत को गर्मा दिया है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि प्रदेश में भाजपा से जुड़े कार्यकर्ता, विधायक, सांसद, मंत्री और साधु बलात्कार की घटनाओं में लिप्त हैं। सरकार बलात्कारियों को बचाने का काम कर रही है।

बुलंदशर खुर्जा में शनिवार की देर शाम पूर्व कांग्रेस विधायक बंसी पहाड़िया ने उन्नाव रेप हत्याकांड मामले को लेकर प्रदेश सरकार पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा है कि प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, कार्यकर्ता और साधु बलात्कार की घटनाओं में लिप्त हैं। यह सरकार कैसे बलात्कारियों को न्याय दिला पाएगी। प्रदेश और केंद्र में जब से भाजपा की सरकार आई है, तब से बलात्कार की घटनाएं बढ़ी हैं।

उन्नाव के सवाल पर पूर्व विधायक ने कहा कि उन्नाव का नाम तो पहले ही वहां के एक विधायक खराब कर चुके हैं, जो बलात्कार के मामले में लिप्त थे। उनको सरकार बचाना चाह रही थी। वह तो सुप्रीम कोर्ट ने मामला संज्ञान में लिया तब जाकर उनको गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि चाहे उन्नाव कांड हो या हैदराबाद कांड जब पुलिस और सरकार बलात्कारियों को बचाएगी तो इससे बलात्कारियों के हौसले ही बुलंद होंगे।

Published on:
08 Dec 2019 01:58 pm
Also Read
View All