बुलंदशहर

बुलंदशहर में गैस सिलेंडर फटा दस झुलसे

Highlights खाना बनाते समय अचानक लग गई सिलेंडर में आग आग बुझाने का प्रयास कर रहा था परिवार तभी फट गया सिलेंडर
2 min read
ghazibad
ट्रक से उतारते वक्त ऑक्सीजन गैस सिलेंडर फटा एक कर्मचारी की माैत दूसरे की हालत गंभीर

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

बुलंदशहर ( bulandshar ) अगाोता थाना क्षेत्र के गांव शाहनगर में दिवाली की शाम काे एक घर में अचानक गैस सिलेंडर फट गया। धमाका इतना तेज हुआ कि महिला समेत दस लाेग झुलस गए। अधिक झुलसने पर तीन घायलों काे जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

घटना दिवाली वाली रात की है। गांव शाहनगर के रहने वाले अहमद कुरैशी के घर सिलेंडर से खाना बन रहा था। इसी दाैरान सिलेंडर में लिकेज हाे गया जिससे आग लग गई। परिजनाें ने सिलेंडर में लगी आग काे बुझाने की काेशिश की लेकिन वह इस प्रयास में झुलस गए। इसके कुछ ही देर बाद तेज धमाके के साथ यह सिलेंडर फट गया। धमाका इतना बड़ा था कि मकान की दीवारों में भी दरार आ गई।

इस दुर्घटना में परिवार के मुखइया अहमद समेत 24 वर्षीय आकिब, 27 वर्षीय चांद, 13 वर्षीय अजहर, 17 वर्षीय अनस समेत दाे मासूम बच्चे भी झुलस गए। दुर्घटना की आवाज सुनकर गांव के लाेग इकट्ठा हाे गए और सभी घायलों काे नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। बाद में इन्हे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से तीन घायलों काे हायर सेंटर रेफर किया गया है। इस दुर्घटना के बाद से गांव के लाेग दहशत में हैं।

दुर्घटना का पता चलने पर जिलाधिकारी और एसएसपी अस्पताल पहुंचे और घायलों से घटना के बारे में जानकारी लेने के बाद मेडिकल स्टाफ काे निर्देशित किया कि घायलों के उपचार में काेई लापरवाही ना बरती जाए।

bulandshar news , bulandshar police , bulandshar


Updated on:
15 Nov 2020 10:56 am
Published on:
14 Nov 2020 11:56 pm
Also Read
View All
अखिलेश यादव के हेलीकॉप्टर को नहीं मिली लैंडिंग की इजाजत, भड़के सपा प्रमुख, VIDEO जारी कर उठाए सवाल

कौन हैं अखिलेश के करीबी और पूर्व विधायक गुड्डू पंडित? पत्नी को मारने का वीडियो वायरल, जानें राजनीतिक सफर

‘आ झाड़ू से मार’, समाजवादी पार्टी के नेता गुड्डू पंडित ने पत्नी को घसीटते हुए पीटा; कांग्रेस महिलासभा की प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं अर्चना

‘बसपा से शुरुआत और बीजेपी में मंत्री!’ जानिए बुलंदशहर के कद्दावर नेता अनिल शर्मा की पूरी प्रोफाइल

‘UP में 6 विधानसभा सीटें खाली!’ अनिल शर्मा के निधन के बाद बदला समीकरण, जानिए क्यों नहीं होंगे अब उपचुनाव