26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिवाली पर NH-58 पर लगा भीषण जाम, 2 घंटे के सफर में लग रहे 6 घंटे

Highlights- जाम की गिरफ्त में एनएच-58- देहरादून-हरिद्वार जाने वालों को हो रही परेशानी- राजनगर एक्सटेंशन से लेकर मोहिउद्दीनपुर तक रेंग रहे वाहन- सबसे अधिक भयावह स्थिति मोदीनगर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

lokesh verma

•

Updated: 14 Nov 2020, 3:39 PM IST

meerut.jpg

मेरठ. दीपावली के मौके पर इस समय पूरा एनएच-58 जाम की गिरफ्त में है। हालात यह है कि गाजियाबाद से मेरठ की दो घंटे की दूरी के लिए 6 घंटे सफर करना पड़ रहा है। देहरादून और हरिद्वार जाने वाले यात्रियों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एनएच-58 पर पांच थाने पड़ते हैं, लेकिन किसी भी थाने ने जाम से निपटने की कोई जिम्मेदारी नहीं निभाई है।

यह भी पढ़ें- दिवाली की मिठाई खाकर एक शख्स हुआ फूड प्वाइजनिंग का शिकार, चार लोग हिरासत में

सबसे बुरा हाल मोदीनगर का है। जहां पर खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ के आगे पुलिस और प्रशासन के सभी दावे ध्वस्त हो गए। बाजार में जुटे लोगों के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) 58 पर जाम लग गया। वाहन चालकों की जाम में खूब दुर्गति हुई। जाम के मद्देनजर पिछले चार दिन से एसपी देहात कंट्रोल रूम के जरिये पुलिस को सचेत करते रहे। पश्चिम उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से दिल्ली और हरिद्वार जाने वाले लोगों को भी एनएच-58 पर लगे जाम ने लोगों को परेशान कर दिया।

हालांकि दीपावली से पहले पुलिस प्रशासन का दावा था कि किसी भी हालत में जाम नहीं होने दिया जाएगा। लेकिन, पिछले तीन दिनों से जाम रात होते-होते कई किलोमीटर तक फैल जाता है। सीकरी कला से लेकर मोदी बाग, सीकरी चुंगी से लेकर मोदी मंदिर व बस अड्डे तथा मोहिउददीन पुर तक सड़क के दोनों ओर पांच किलोमीटर क्षेत्र में जाम लग रहा है। कई घंटे बाद अधिकारियों की नींद टूटी और जाम खुलवाने के प्रयास किये गए, लेकिन रात तक यातायात सामान्य नहीं हो पाया।

दाएं और बाएं से निकलते रहे वाहन

जाम से निपटने के लिए पुलिस ने भले ही कटों पर बंद लगा रखा था और पुलिस भी मुस्तैद थी। जिसके बावजूद वाहन चालक नियमों को तोड़कर विपरीत दिशा में वाहन ले जाते रहे। जिससे जाम की समस्या और बिगड़ी। हाईवे के दोनों ओर अतिक्रमणकारियों का जमावड़ा जहां जाम का कारण बना, वहीं संपर्क मार्ग पर लगने वाली पैठ के कारण भी जाम का सामना करना पड़ा। दूसरे स्थानों से आने वाले वाहनों का दबाव भी जाम की वजह रहा। बता दे कि इन दिनोां रैपिड ट्रेन का भी काम चल रहा है । जिसके कारण सड़क की बहुत कम हो गई है। जिसके चलते एक ही वाहन एक ओर से आ जा रहा है। जिसके कारण वाहनों की कतारें कई किमी तक लंबी लग रही हैं।

यह भी पढ़ें- Diwali के दिन पूर्व विधायक के बेटे की गोली लगने से मौत, शव देखकर ‘MLA’ की भी तबियत बिगड़ी

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग