बुलंदशहर

बच्चों में हुए विवाद के बाद दूसरे समुदाय के शख्स ने कर दी बुजुर्ग की हत्या, गांव में तैनात हुर्इ पीएसी

दो समुदायों के बीच हुए झगड़े के बाद गांव में तनाव का माहौल

2 min read
Jun 26, 2018
बच्चों में हुए विवाद के बाद दूसरे समुदाय के शख्स ने कर दी बुजुर्ग की हत्या, गांव में तैनात हुर्इ पीएसी

बुलंदशहर।उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में सोमवार को अलग अलग समुदाय के दो बच्चों में हुए विवाद के बाद दूसरे समुदाय के शख्स ने बुजुर्ग की र्इट मारकर हत्या कर दी।इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया लोगों ने इसकी जानकारी लगते ही बुजुर्ग को पास के अस्पताल में भर्ती कराया।जहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं इस वारदात के बाद से गांव में दोनों समुदाय के बीच तनानी से तनाव का माहौल बन गया है। इसको देखते भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गर्इ है।

दिन में बच्चों में हो गया था झगड़ा

बुलंदशहर के दानपुर गांव में सोमवार को हिंदू आैर दूसरे समुदाय के बच्चों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गर्इ। उनकी यह आप सी बात इतनी बढ़ी की एक दूसरे में झगड़ा हाे गया। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें मौके पर समझा बुझाकर शांत करा दिया। इसके बाद दोनों पक्ष अपने अपने घरों में चले गये। लेकिन शाम को जैसे ही बच्चे के बुजुर्ग परिजन घर पहुंचे। तो उन पर दूसरे पक्ष ने धावा बोल दिया।

घर से सामने ही र्इट मार कर दी हत्या

झगड़ा सुलझने के बाद जैसे ही रात को बस ड्राइवर डब्लू घर के बाहर रोड पर घूम रहे थे।तभी दूसरे पक्ष का अनीश नाम का युवक उनसे भिड़ गया।इसी दौरान दूसरे पक्ष के अनीश ने डब्लू के सिर पर र्इट से वार कर दिया और वह गंभीर घायल हो गया।अलीगढ़ मेडिकल इलाज के दौरान डब्लू की मौत हो गई। इसके बाद से गांव में रोष का माहौल है।वहीं गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। इसे देखते हुए जिले के आला अधिकारी तत्काल मामले को गंभीरता देखते हुए दानपुर में पीएसी और कई थानों की फोर्स तैनात कर दी। इस पूरे मामले में पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Published on:
26 Jun 2018 12:05 pm
Also Read
View All
बुलंदशहर में बर्थडे ब्वॉय को मुठभेड़ में पुलिस ने मार गिराया, तीन दोस्तों की हत्या कर था फरार…दो पुलिसकर्मी भी घायल

Bulandshahr Triple Murder: बर्थडे पार्टी में चेहरे पर केक लगाने से तीन दोस्तों की हत्या, पुलिस ने आरोपी को एनकाउंटर में किया गिरफ्तार

जिम में मौत का तांडव! 3 की दर्दनाक मौत: बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान हुआ बड़ा कांड, बुलंदशहर में तड़ातड़ चली गोलियां

प्रेमी की शादी रुकवाने पहुचीं प्रेमिका को जिंदा जलाया… मां ने बताई दिल दहला देने वाली दास्तान

बुलंदशहर में 40 साल से रह रहा पाकिस्तानी गिरफ्तार: स्लीपर सेल होने का शक, फर्जी आधार और DL बरामद