हाल में ही आरोपी भार्इ-बहन ने अखबार में विज्ञापन देख इटावा निवासी राहुल सक्सेना को फोन किया था। इसके बाद 23 जून को राहुल सक्सेना इटावा बुलंदशहर आरोपी रानी को देखने आया था। रानी को देख राहुल ने उसकी इच्छा के विषय में पूछा। रानी तुरंत कहा कि मुझे शाॅपिंग करना पसंद है। जिसके बाद राहुल ने रानी को 60 हजार रुपये की शाॅपिंग करा दी। शाॅपिंग करते ही रानी चपत हो गर्इ। वहीं पीड़ित सीधा थाने पहुंच गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी भार्इ-बहन की इस साजिश का खुलासा किया। तो वह खुद सन्न रह गये। पूछताछ में पता चला कि आरोपी भार्इ-बहन अब तक 50 से भी ज्यादा लोगों की दुल्हन बनने के नाम पर लाखों रुपये का चूना लगा चुकी है। पुलिस ने आरोपी के पास से तीस हज़ार रुपए की नकदी , 17 मोबाईल , दो लेपटॉप 19 जींस , 8 लेडीज सूट , पांच पास बुक , सोने की ज्वेलरी ,चांदी की ज्वेलरी बरामद की है।