बुलंदशहर

चार बच्चों के पिता ने रचाई दूसरी शादी, पहली पत्नी को कर दिया हमेशा के लिए खामोश

पत्नी की हत्या कर आरोपी फरार, पुलिस तलाश में जुटी
2 min read
• •
Updated: 21 May 2018, 10:13 AM IST
Bulandshahr
चार बच्चों के पिता ने रचाई दूसरी शादी, पहली पत्नी को कर दिया हमेशा के लिए खामोश

बुलंदशहर। बुलंदशहर में एक पति के उपर अपनी पत्नी की हत्या का आरोप लगा है। जानकारी के मुताबिक अपनी पत्नी के जिंदा होने के बावजूद बिना उसे तलाक दिए आरोपी पति ने दूसरी शादी कर ली थी, और जब इस बात की भनक उसकी पत्नी को लगी तो इससे पहले वो आवाज उठाती आरोपी ने उसे हमेशा के लिए खामोश कर दिया।

घटना बुलन्दशहर के बीबी नगर थाना क्षेत्र के परतापुर गाँव की है, जहां आरोप है कि एक हैवान पति ने और चार बच्चों के पिता ने पहले तो एक दूसरी महिला से शादी कर ली। लेकिन जब उसकी पहली पत्नी रिहाना ने आपत्ती जताई तो पहले तो उसके साथ मारपीट की। लेकिन आरोपी को लगा की कहीं उसकी पत्नी उसकी नई शादी शुदा जिंदगी में अड़चन ना बन जाए इसलिए दूसरी महिला के साथ मिलकर अपनी पत्नी के गले मे फंदा डालकर फांसी पर लटका दिया। जिससे रिहाना की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने रिहाना के पति पर हत्या का आरोप लगाया और बताया कि दोनों की शादी 14 साल पहले हुई थी। उनके पहले से चार बच्चे भी हैं। मृतका के परिजनों का कहना है कि वो 6 महीने की गर्भवती भी थी। वहीं परिजनों ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

मामले में बुलन्दशहर एसपी सिटी डॉ प्रवीण रंजन ने बताया कि परिजनों द्वारा दी गई तहरीर पर पति और अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल दोनों फरार चल रहे हैं। जिनकी पुलिस तलाश में है। वहीं पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही।

Published on: