बुलंदशहर

चेयरमैन पति की देखरेख में हो रहा था ऐसा काम, पहुंची पुलिस तो मच गई भगदड़

आरोप है कि वर्तमान चेयरमैन पति हाजी रफीक फड्डा और कुख्यात बदमाश हाजी आरिफ की देख रेख में ही बूचड़ खाने चल रहे थे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Nov 2018, 3:56 PM IST
picture
चेयरमैन पति की देखरेख में हो रहा था ऐसा काम, पहुंची पुलिस तो मच गई भगदड़ा

बुलंदशहर। थाना खुर्जा देहात के गांव इस्लामाबाद में चल रहे 3 अवैध बूचड़ खाने को पुलिस ने सील कर दिया है। बताया जा रहा है कि लघु कुटीर उधोग के नाम पर ग्राम पंचायत की जमीन पर पट्टा करा कर ये अवैध बूचड़ खाने चलाये जा रहे थे। आरोप है कि वर्तमान चेयरमैन पति हाजी रफीक फड्डा और कुख्यात बदमाश हाजी आरिफ की देख रेख में ही बूचड़ खाने चल रहे थे। वहीं इनका संचालक मौके से फरार हो गया। जिसकी पुलिस तलाश में जुटी है।

दरअसल, बुलंदशहर में अवैध बूचड़खाने का कार्य जोरों पर चल रहा है। प्रदूषण विभाग, नगर पालिका, जिला प्रशासन समेत अन्य संस्थाओं की तमाम कोशिशों के बाद भी अवैध बूचड़ खाने धड़ल्ले से चल रहे हैं। जिसके चलते प्रदूषण भी फैल रहा है और इस इलाके में सांस लेना दूभर है।

जिसके चलते प्रशासन ने खुर्जा देहात के गांव इस्लामाबाद में चल रहे 3 अवैध बूचड़ खाने पर पुलिस टीम के साथ पहुंच कर कार्रवाई करते हुए सील किया। बताया जा रहा है कि लघु कुटीर उधोग के नाम पर ग्राम पंचायत की जमीन पर पट्टा करा कर अवैध बूचड़ खाने चलाये जा रहे थे। पुलिस का कहना है कि संचालक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Published on: