
चार्ज संभालते ही डीएम पहुंच गए ऐसी जगह कि मच गया हड़कंप
शामली। जनपद में चार्ज संभालते ही डीएम और एसपी ने अवैध खनन करने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शनिवार को डीएम और एसपी शामली ने मिलकर बसेड़ा खनन प्वाइंट का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों को वहां पर कई अनियमितताएं मिलीं। इसके बाद जिलाधिकारी ने खनन कारोबारियों को फटकार लगाई।
वीडियो की जांच शुरू
जिला अधिकारी का कहना था कि खनन कारोबारियों ने प्वाइंट की सीमा पर पिलर नहीं लगाए हुए थे। इस पर जिलाधिकारी खनन कारोबारियों पर भड़क उठे। उन्होंने उन्हें जल्द ही प्वाइंट की सीमा पर पिलर लगाने के निर्देश दिए। बता दें कि जिलाधिकारी के पहुंचने से दो दिन पूर्व ही रात में खनन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसकी शिकायत जिलाधिकारी को भी की गई थी। डीएम ने वीडियो की जांच भी शुरू कर दी है। डीएम अखिलेश सिंह का कहना है कि अगर वीडियो में सत्यता पाई जाती है तो खनन कारोबारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
18 Nov 2018, 2:57 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.