बुलंदशहर

बाहुबली पूर्व विधायक को प्रवासियों को खाना खिलाना पड़ा भारी, यूपी पुलिस ने की ये कार्रवाई

Highlights - पूर्व विधायक पर जानबूझकर प्रवासी भीड़ को भोजन का लालच देकर इकट्ठा करने का आरोप - पुलिस के नोटिस को पूर्व विधायक गुड्डू पंडित ने बताया सियासत - बोले- मेरा कसूर सिर्फ इतना कि मैंने प्रवासी मजदूरों की मदद की
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 May 2020, 10:39 AM IST
former-mla-guddu-pandit.jpg

बुलंदशहर. यूपी के बुलंदशहर में सपा-बसपा के पूर्व विधायक को भेजा गया पुलिस का नोटिस चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल, पुलिस ने बाहुबली पूर्व विधायक गुड्डू पंडित के आवास पर एक नोटिस चस्पा किया है, जिसमें पुलिस ने पूर्व विधायक पर जानबूझकर प्रवासी भीड़ को भोजन का लालच देकर इकट्ठा करने का आरोप लगाया है। पूर्व विधायक के इस कृत्य को पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन मानते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी है।

बता दें पूर्व विधायक गुड्डू पंडित लॉकडाउन के दरमियान प्रवासी मजदूरों को अपने आवास पर रोककर उनकी मदद कर उनके लिए भोजन-पानी की व्यवस्था करवा रहे हैं। परेशान हाल प्रवासी मजदूरों को उनके घर तक पहुंचवा रहे हैं। साथ ही मदद फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

पुलिस के नोटिस को पूर्व विधायक गुड्डू पंडित ने सियासत और दबाव बताते हुए कहा कि मजदूरों के लिए सबने दरवाजे बंद किए हुए हैं। क्या वह भी मजदूरों के लिए दरवाजा बंद कर लें। उनका कसूर सिर्फ इतना है कि वह प्रवासी मजदूरों की मदद कर रहे हैं, जो आगे भी करते रहेंगे। बता दें कि पूर्व विधायक ने पुलिस के नोटिस को सोशल मीडिया पर वायरल कर खुद को गरीबों का रहनुमा बताने की कोशिश की है।

Published on: