गाजियाबाद। कोविड—19 महामारी को देखते हुए देश में लॉकडाउन लागू है। 17 मई के बाद फिर से लॉकडाउन बढ़ने के संकेत हैं। ऐसे में पुलिस विभाग को ज्यादा मेहनत करनी पड़ रही है। उनको 12—12 घंटे की ड्यूटी करनी पड़ रही थी, लेकिन अब उनको राहत दे दी गई है। अब पुलिसकर्मियों को भी वीकली आॅफ मिलने लगा है। इसके साथ ही उनकी ड्यूटी के समय में भी परिवर्तन हुआ है।