
बुलंदशहर ( bulandshar ) उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर दोपहर करीब तीन बजे ( Narora Ghat ) नरौरा घाट पर पहुंच गया। यहां उनका पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन किया जाएगा। अनंत यात्रा के यहां पहुंचने से पहले ही बड़ी संख्या में उनके चिंतक घाट पर पहुंच गए थे। बड़ी संख्या में उमड़ी भीड़ को संभालने के लिए घाट पर सुरक्षाकर्मियों काे लगाए गए हैं।
नरौरा घाट पर पिछले तीन दिन से ही तैयारियां चल रही थी। अब अनंत यात्रा के पहुंचने पर यहां मौजूद लोग कल्याण सिंह ( former UP CM kalyan singh ) के अंतिम दर्शन कर रहे हैं। बड़ी संख्या में पहले से लोग यहां मौजूद थे। करीब एक लाख लोगों के घाट पर पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। इसी अनुसार फोर्स को लगाया गया है। पार्किंग के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। यात्रा से पहले ही लोगों ने घाट पर अंदर पहुंचने की थी कोशिश की लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हे रोक दिया है।
राजनाथ सिंह पहुंचेंगे घाटॉ
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी कल्याण सिंह ( Kalyan Singh ) को श्रद्धा समुन अर्पित करने के लिए नरौरा घाट पहुंचेंगे। उन्होंने पहले ही इसकी जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी थी। राजनाथ सिंह के आने की खबर के बाद पुलिसकर्मियों के अलावा सैन्यकर्मी नरौरा घाट पर पहुंचे हैं। घाट को पूरी तरह सजाया गाय है। अनंत यात्रा के पहुंचने से पहले घाट पर जय श्री राम के नारें भी लग रहे थे।