बुलंदशहर

बस स्टैंड पर इस हाल में मिला मॉर्निंग वॉक पर निकला ठेकेदार, मचा हड़कंप- देखें वीडियाे

Highlights घर से मॉर्निंग वॉक पर निकला ठेकेदार बस स्टैंड पर इस हाल में पड़ा मिला था ठेकेदार पता लगते ही परिवार में मचा कोहराम
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Nov 2019, 12:25 PM IST
Feature image

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में (Morning Walk) मॉर्निंग वॉक के लिए गए ठेकेदार की गला रेतकर अज्ञात बदमाशों ने हत्या (Murder) कर दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने नाली में पड़ा हुए ठेकेदार को देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर (Postmartem) पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, मोहल्ला मुरारी नगर (Electricity House) बिजली घर नंबर 4 निवासी आसाम सिंह उर्फ विक्की राणा (52) यहां परिवार के साथ रहते थे। वह नगर के शिकारपुर अड्डे पर निजी बसों की ठेकेदारी करते थे। ऐसे में वह रोज सुबह सुबह कालिंदी कुंज में मॉर्निंग वॉक पर जाते थे। शनिवार की सुबह रोजमर्रा की तरह कालिंदी कुंज में टहलने आए आसाम सिंह की अज्ञात व्यक्तियों ने गला काटकर हत्या (Murder) कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम जांच पड़ताल की है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सीओ गोपाल सिंह ने बताया कि एक ठेकेदार की गला रेत कर हत्या का मामला सामने आया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Published on: