4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाइक पर शादी का कार्ड बांटने जा रहे शख्स को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, उपचार के दौरान हुई मौत

Highlights रिश्तेदारी में शादी का कार्ड बांटने जा रहा था शख्स कार की आमने-सामने की भिड़ंत में ग्रामीण की हुई मौत मौत की सूचना पर परिवार में मचा कोहराम
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 6 Nov 2019, 8:00 PM IST

download_1.jpeg

देवबंद। बाइक और कार के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल ग्रामीण को सहारनपुर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। ग्रामीण की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ज्वेलरी मालिक को दिनदहाड़े लूटने पहुंचे बदमाशों ने मारी गोली और फिर ऐसे दिया वारदात को अंजाम

शादी के कार्ड बांटने जा रहा था शख्स

जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के गांव चंदेना कोली निवासी सितम सिंह (55) बुधवार को बाइक द्वारा झबरेड़ा स्थित अपनी रिश्तेदारी में शादी के कार्ड बांटने जा रहा था। जब वह सीड़की झबरेड़ा रोड स्थित बचीटी तिराहे पर पहुंचा, तो इसी दौरान सामने से आ रही कार ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि सितम बाइक के साथ काफी दूर तक घसीटता हुआ चला गया। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही खेड़ामुगल पुलिस चौकी प्रभारी प्रमोद चौधरी मौके पर पहुंचे और घायल को सहारनपुर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उपचार के दौरान सितम की मौत हो गई। सितम की मौत की सूचना जैसे ही उसके गांव पहुंची तो परिजनों में कहोराम मचा गया। प्रभारी निरीक्षक यज्ञदत्त शर्मा ने बताया की मृतक के परिजनों की और से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आरोपित चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।