बुलंदशहर

मुकेश अंबानी के तेल डिपो से हर महीने करोड़ों रुपये का तेल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार

गिरोह ने ग्रेटर नोएडा और सिकन्द्राबाद के बीच कई जगह अपने हाते बना रखे थे और वहीं से ये तेल का खेल चल रहा था।

2 min read
मुकेश अंबानी के तेल डिपो से हर महीने करोड़ों रुपये का तेल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार

बुलन्दशहर। सिकन्द्राबाद पुलिस ने एक ऐसे गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो रिलायन्स इंडस्ट्रीज की सिकन्द्राबाद डिपो में आने वाले टैंकरों से तेल चोरी करते थे। पुलिस की मानें तो ये गिरोह 30 से 35 लाख रुपये तक का तेल प्रतिदिन चोरी करता था। महीने के हिसाब से तकरीबन करोड़ों रुपये के तेल का खेल यह गिरोह करता था। गिरोह के पास एक मास्टर की और तेल निकालने के उपकरण मौजूद थे। हैरानी की बात ये है कि इस गिरोह ने बुलन्दशहर से लेकर ग्रेटर नोएडा तक अपने पांव जमाये हुए थे। उसके बाद भी इससे पहले तक दोनों जनपदों की पुलिस को इसकी कानों-कान भनक नहीं थी।

ये भी पढ़ें

मुकेश अंबानी आज तक धीरुभाई अंबानी के जिस सपने को पूरा नहीं कर पाए,अब वही बन गई भारत की एकमात्र बेस्ट कंपनी

गिरोह ने ग्रेटर नोएडा और सिकन्द्राबाद के बीच कई जगह अपने हाते बना रखे थे और वहीं से ये तेल का खेल चल रहा था। हालांकि बुलन्दशहर की सिकन्द्राबाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर इस गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि पुलिस ने इन आरोपियों से चोरी का हज़ारों लीटर तेल और एक टैंकर भी बरामद किया है। सिकन्द्राबाद पुलिस इस गिरोह को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के माफिया और कुछ सफेदपोशों का भी संरक्षण मान रही है।

एसपी सिटी प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि मुखिबर द्वारा सिकंद्राबाद के प्रभारी निरीक्षर ने मुखबिर द्वारा मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चार शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन भागने में सफल रहे। पकड़े गए चार चोरों में एक बुलंदशहर के खानपुर, एक बरेली, एक सिकंद्राबाद व एक नोएडा का है। एसएसपी ने पुलिस पार्टी को 5 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। पुलिस अब पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के सरगना तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

ये भी पढ़ें

ये हैं मुकेश अंबानी के गुरु, हर बड़े काम से पहले लेते हैं इनसे सलाह
Updated on:
18 Oct 2018 03:34 pm
Published on:
18 Oct 2018 03:27 pm
Also Read
View All