बुलंदशहर

पिता बेटी के साथ करता था एेसा काम, मां ने छोड़ा मायके

पुलिस ने मां की शिकायत शुरू की जांच

2 min read
May 31, 2018
पिता बेटी के साथ करता था एेसा काम, मां ने छोड़ा मायके

बुलंदशहर। पश्चिम उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर में एक पिता ने एेसा काम कर दिया।जिसे रिश्ते तार-तार हो गये। इतना ही नहीं पिता से बचाने के लिए उसकी मां को थाने में जाकर गुहार लगानी पड़ी।इसमें महिला ने आरोप लगाया कि पति बेटी को अकेला पाते ही उसके साथ एेसी हरकत करता है।जिसे जानकर हर पिता दंग रह जाएंगा।महिला की शिकायत पर इतना ही नहीं अब लड़की की मां ने अपने पति के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।वहीं इस तरह का मामला सामने आने पर पुलिस इसकी तफ्तीश में जुट गई है।

यहां का है मामला पिता करता है ये काम

यह मामला बुलंदशहर के सिकंदराबाद का है।जहां रहने वाली एक महिला ने बताया कि उसकी तीन बेटियां है। उनमें से दो बेटियों की शादी हो चुकी है।जबकि सबसे छोटी बेटी 15 साल की है।महिला का आरोप है कि उनकी बेटी अपने घर में भी सुरक्षित नहीं है।इसकी वजह आेर कोर्इ नहीं बल्कि उसका पिता है।महिला का आरोप कि उसका कलयुगी पिता बेटी पर गंदी नियत रखता है।इतना ही नहीं वह मौका मिलते शराब के नशें में बेटी के साथ छेड़छाड़ करता है। इसी से परेशान होकर महिला ने अपनी बेटी काे मायके भेज दिया।

मायके में रहकर पढ़ार्इ कर रही है बेटी

महिला का आरोप है कि कलयुगी पिता से बचाने के लिए उसने अपनी बेटी को मायके में छोड़ रखा है।मायके वाले ही उसकी पढ़ाई-लिखाई करवा रहे हैं। महिला के अनुसार जब वह पति की गंदी हरकतों का विरोध करती है।तो वह मार पीटार्इ करता है।29 मई को भी आरोपी पति ने महिला पर हमला कर दिया। महिला के साथ खूब मारपीट की। जिसके बाद महिला ने कोतवाली में आरोपी पति के खिलाफ तहरीर दे दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी पति शराब का आदी है। महिला की शिकायत लेकर आरोपी पिता के खिलाफ जांच की जा रही है।

Published on:
31 May 2018 05:43 pm
Also Read
View All
बुलंदशहर में बर्थडे ब्वॉय को मुठभेड़ में पुलिस ने मार गिराया, तीन दोस्तों की हत्या कर था फरार…दो पुलिसकर्मी भी घायल

Bulandshahr Triple Murder: बर्थडे पार्टी में चेहरे पर केक लगाने से तीन दोस्तों की हत्या, पुलिस ने आरोपी को एनकाउंटर में किया गिरफ्तार

जिम में मौत का तांडव! 3 की दर्दनाक मौत: बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान हुआ बड़ा कांड, बुलंदशहर में तड़ातड़ चली गोलियां

प्रेमी की शादी रुकवाने पहुचीं प्रेमिका को जिंदा जलाया… मां ने बताई दिल दहला देने वाली दास्तान

बुलंदशहर में 40 साल से रह रहा पाकिस्तानी गिरफ्तार: स्लीपर सेल होने का शक, फर्जी आधार और DL बरामद