14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कैराना उपचुनाव में हार के बाद मृगांका सिंह ने खोला बड़ा राज, इस वजह से हारी भाजपा

विपक्ष में खड़ी प्रत्याशी तबस्सुम को दी बधार्इ आैर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 31 May 2018, 4:18 PM IST

saharanpur news

कैराना उपचुनाव में हार के बाद मृगांका सिंह ने खोला बड़ा राज, इस वजह से हारी भाजपा

कैराना।कैराना उपचुनाव के नतीजे गुरुवार को सामने आ गये। इसमें गठबंधन प्रत्याशी ने नूरपुर के बाद भाजपा के हाथ से उनकी लोकसभा कैराना सीट भी निकल गर्इ। गठबंधन प्रत्याशी ने यहां भाजपा को भारी वोटों से शिकस्त दे दी। वहीं कैराना उपचुनाव में हार के बाद भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह सामने आर्इ। इस दौरान उन्होंने अपने विपक्ष में खड़ी प्रत्याशी को जीत की बधार्इ दी। इसके साथ ही हार की वजह भी बतार्इ।

यह भी पढ़ें-कैराना उपचुनाव Result Live: नूरपुर के बाद कैराना में भी भाजपा की करारी हार, तबस्सुम करीब 55000 हजार वोटों से जीती

भाजपा प्रत्याशी ने ये बतार्इ हार की वजह

गुरुवार को उपचुनाव में हार के बाद सामने आर्इ लोकसभा प्रत्याशी मृगांका सिंह ने कहा कि निराश हूं हताश नहीं हूं।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा को भी वोट दिये। वहीं महागठबंधन हमसे ज्यादा ताकतवर साबित हुआ।जिन्हें हजारों वोट मिलें। हम भविष्य के लिए आेर तैयारी करेंगे। इसके साथ ही दिवंगत सांसद हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह ने गठबंधन प्रत्याशी तबस्सुम हसन को जीत की बधार्इ दी। आप को बता दें कि उपचुनाव में आरएलडी आैर सपा ने हाथ मिलाया था। वहीं कांग्रेस, बसपा, पीस आैर भीम आर्मी ने भी उन्हें समर्थन दिया था। जिसके बाद गुरुवार को हुर्इ काउंटिंग में निकले नतीजों में गठबंधन प्रत्याशी तबस्सुम हसन ने मृगांका सिंह को 44 हजार वोटों से हराया।

यह भी पढ़ें-कैराना उपचुनाव Result Live: भाजपा को हराने के लिए इन दलों ने मिलाया था हाथ, अब तक चल रहे आगे

73 बूथों पर हुआ था पुनर्मतदान

आपको बता दें कि कैराना लोकसभा सीट पर 28 मई को मतदान हुआ था। इसमें कई जगह ईवीएम खराब होने की शिकायत मिलने के बाद चुनाव आयाेग ने कैराना के 73 बूथों पर पुनर्मतदान कराने का निर्णय लिया था। 30 मई को सहारनपुर के 68 और शामली के पांच बूथों पर रीपोलिंग हुई थी। इसमें इन पांचों बूथों पर करीब 58 प्रतिशत वोट पड़ी थी। इसके बाद गुरुवार को मतगणना शुरू हुई तो गठबंधन प्रत्याशी ने पहले ही चरण से विपक्षी भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह से बढ़त बना ली थी। जिसके बाद 22वें चरण में उन्होंने करीब 44 हजार वोटों के अंतर से भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह को हराकर जीत हासिल की।