बुलंदशहर

पासपोर्ट बनवाना हुआ आसान अब इन जिलों में नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर, देखें वीडियो

इन दस्तावेजों के साथ कर सकते है यहां आवेदन

2 min read
Nov 30, 2018
news
पासपोर्ट बनवाना हुआ आसान अब इन जिलों में नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर, देखें वीडियो

बुलंदशहर।पासपोर्ट बनवाने को लेकर अक्सर लोग असमजंस में रहते है।लेकिन इसकी बढ़ती डिमांड आैर जरूरत को लेकर सरकार भी पासपोर्ट बनाने की प्रक्रिया को आैर आसान करने के साथ ही जिले-जिले में यह सुविधा उपलब्ध करा रही है।जिससे लोगों को दूसरे जिलों में न जाने पड़े।यहीं वजह है कि अब बुलंदशहर जिले में शुक्रवार से पासपोर्ट सेवा केंद्र की विधिवत शुरुआत शहर के प्रधान डाकघर में हो गर्इ है।सांसद डॉ भोला सिंह के द्वारा पासपोर्ट आॅफिस का उद्घाटन कर दिया गया है।अब उन्हें पासपोर्ट बनवाने के लिए दूसरे जिलों में नहीं जाना पड़ेगा।

लोगों को पासपोर्ट बनवाने के लिए इन जिलों करना पड़ता था कूच

जानकारी के अनुसार बुलंदशहर में शुक्रवार को पासपोर्ट केंद्र की शुरुआत की गई है। इस मौके पर गाजियाबाद से आये क्षेत्रिय पासपोर्ट अधिकारी की मौजूदगी जिले के मौजूद सांसद डॉक्टर भोला सिंह ने जिले वासियों के लिए पासपोर्ट आॅफिस का उद्घाटन करके तोहफा दिया। अब इस के बाद जिले के लोगों को पासपोर्ट से सम्बंधित कार्य के लिए नोएडा और ग़ाज़ियाबाद नहीं जाना होगा। अब तक लोगों को पासपोर्ट बनवाने के लिए नोएडा आैर गाजियाबाद जाना पड़ता था। कई-कई चक्कर लोगों को लगाने पड़ते थे। लेकिन अब इस सुविधा के बाद जिले वासियों को ये फायदा पहुंचाएगी। सांसद भोला सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने जिले को ये सौगात देकर जिलावासियों को फायदा पहुंचाया है। वहीं स्थानीय सांसद ने विदेश मंत्रालय काे भी पासपोर्ट आॅफिस की स्थापना के लिए आभार जताया।

एेसे बनवा सकते है पासपोर्ट

अगर आपका अब तक पासपोर्ट नहीं बना है। आैर आप परेशान है । तो पासपोर्ट सेवा (Passport Seva) की वेबसाइट पर जाएं।इसके बाद नये यूजर वाले बॉक्स पर क्लिक करें।यह आपको रजिस्ट्रेशन पेज पर ले जाएगा।आप यहां जिस शहर में रह रहे हैं।उसका पासपोर्ट ऑफिस सिलेक्ट करें।यह भी सुनिश्चित करें कि आपने अपना नाम वैसे ही लिखा है जैसे कि आपके डॉक्यूमेंट पर मौजूद है।फॉर्म का बाकी हिस्सा बेहद ही आसान है।जब काम पूरा हो जाए तब Register पर क्लिक करें।इसके बाद अपना अकाउंट बनाये।फिर passport t Seva की वेबसाइट पर वापस जाएं।हरे रंग वाले Login बटन पर क्लिक करें। इसके बाद अपना ईमेल आईडी लिखें और Continue पर क्लिक करें।अपना ईमेल, पासवर्ड और इमेज में बने कैरेक्टर्स को टाइप करें। इसके बाद Login पर क्लिक करें।

Published on:
30 Nov 2018 02:41 pm