बुलंदशहर

जेल जाने के बाद भी आईएसआई के संदिग्ध एजेंट जाहिद का बनाया गया था पासपोर्ट

देशद्रोह का मामला दर्ज करने में जुटी पुलिस
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 Oct 2018, 6:43 PM IST
ISI
जेल जाने के बाद भी आईएसआई के संदिग्ध एजेंट जाहिद का बनाया गया था पोसपोर्ट

बुलन्दशहर. पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए कथित एजेंट जाहिद पर कड़ा शिकंजा कसा जा रहा है। पुलिस अब जाहिद के खिलाफ देशद्रोह की धारा लगाने की बात भी कह रही है। सूत्रों के मुताबिक देश की कई बड़ी एजेंसियों की पूछताछ में जाहिद ने मेरठ केन्ट एरिया का नक्शा और सीक्रेट कोड आईएसआई को भेजने की बात कबूल की है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जाहिद ने मेरठ कैन्ट एरिया के नक्शे समेत कई सीक्रेट कोड जासूसी करके इकटठे किये और आईएसआई को भेजे। यह सीक्रेट कोड केवल आर्मी के जवान व अधिकारियों को ही पता रहता है।

जाहिद वर्ष 1999 में गया था जेल
कोतवाली देहात क्षेत्र के भूड़ चौराहे से खुर्जा नगर क्षेत्र के तरीनान मौहल्ला निवासी जाहिद पुत्र अलीम अंसारी को 27 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। जाहिद पर वर्ष 1999 में खुर्जा नगर के रहने वाले अफजल ने खुर्जा नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें पुलिस ने आईपीसी की धारा 459 लगायी थी। इसकी अपराध संख्या 571/99 है। जाहिद को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। काफी लम्बे समय तक वह जेल में रहा। उसके खिलाफ अदालत में यह मुकदमा विचाराधीन बताया जा रहा है।

एसएसपी केबी सिंह ने बताया कि जाहिद के पासपोर्ट बनने का मामला प्रकाश में आया है। पुरे प्रकरण की जांच करायी जाएगी। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
31 Oct 2018, 6:43 PM IST
Published on: