
सरकार बदली लेकिन गन्ना किसानों की नहीं बदली स्थिति, शुगर मिल नहीं चालू होने से किसानों पर संकट
बुलन्दशहर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों को हस साल किसी न किसी मुसिबत का सामना करड़ा पड़ता है। इस बार बुलंदशहर में तय समय तक एक भी शुगर मिल चालू नहीं होने से एक बार फिर गन्ना किसानों के सामने संकट खड़ा हो गया है। जिसकी वजह से अभी तक एक भी पेराई सत्र की शुरुआत ने होने से इसका नुकसान किसानों पर पड़ रहा है।
बुलंदशहर जिले में 4 शुगर मिल हैं, चारों में से एक भी शुगर मिल की पेराई सत्र की शुरुआत नहीं हो सकी है, जबकि जो डेडलाइन तय की गई थी शासन के द्वारा उसके मुताबिक 15 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक का समय सीमा का निर्धारण किया गया था। खेत में फसल तैयार खड़ी हुई है,जबकि छोटे और मझले किसानों के सामने आर्थिक दिकतें आ रही हैं, साथ ही अगली फसल की बुआई की भी समस्या खड़ी हो गयी है। लेकिन इस बात की कम ही उम्मीद है कि इस महीने में शुगर मिल चालू हो भी पाएंगी।
प्रशासन ने बात करने पर अधिकारियों की तरफ से आश्वासन दिया जा रहा है कि मिल बस अब चलने ही वाली हैं , इस बारे में जिला गन्ना अधिकारी डीके सैनी ने बताया कि सभी मिलों के साथ बराबर वार्ता हो रही है ,जल्द से जल्द शुगर मिल चालू की जाएं इसके लिए तमाम प्रयास किये जा रहे हैं और अगले एक दो दिन में पेराई सत्र की शुरुआत होने की गन्ना अधिकारी उम्मीद जता रहे हैं।
Published on:
31 Oct 2018, 11:36 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.