बुलंदशहर

यूपी के इस शहर में भी खुलेगा पासपोर्ट कार्यालय, अब गाजियाबाद के नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

लोगों को गाजियाबाद के नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर
2 min read
• •
Updated: 20 Nov 2018, 3:51 PM IST
passport
यूपी के इस शहर में भी खुलेगा पासपोर्ट कार्यालय, अब गाजियाबाद के नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

बुलंदशहर. जल्द ही बुलंदशहर में पासपोर्ट कार्यालय की स्थापना की जाएगी। जिले में पासपोर्ट ऑफिस खुलने के साथ ही लोगों की मुश्किले काफी हद तक खत्म हो जाएगी। यानी अब पासपोर्ट बनवाने और उससे सम्बंधित कार्यों के लिए लोगों को प्रतिदिन गाजियाबाद का चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मुख्य डाकघर परिसर में पासपोर्ट कार्यालय के लिए जगह दी गई है। इसके साथ ही अब उम्मीद जताई जा रही है कि दिसंबर के प्रथम सप्ताह तक बुलंदशहर को भी अब पासपोर्ट कार्यालय की सौगात मिल जाएगी। इसके साथ ही यहां पासपोर्ट बनने शुरू हो जाएंगे ।

बुलंदशहर में अब जल्द ही पासपोर्ट कार्यालय का तोहफा जिले के लोगों को मिलने वाला है। इसके बाद यहीं से जिले के लोगों को पासपोर्ट बनवाने की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। गौरतलब है कि पासपोर्ट ऑफिस के लिए मुख्य डाकघर की बिल्डिंग में स्थान का चयन होने के साथ ही जरूरी कार्य शुरू किए जा चुके हैं। कार्य प्रगति पर चल रहा है, आलाधिकारियों की ओर से इस सम्बंध में तमाम आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के दावे किए जा रहे हैं। इस बारे में मुख्य डाकघर अधीक्षक केएस यादव का कहना है कि पासपोर्ट कार्यालय के लिए लम्बे समय से कवायदें की जा रही थीं। इस बारे में उन्होंने बताया कि जिले के जनप्रतिनिधियों ने भी जिले की जनता के लिए पासपोर्ट की मांग केंद्र सरकार से की थी, जिसपर सरकार की तरफ से उनसे रिपोर्ट मांगी गई। उसके बाद जगह के बारे में उच्चाधिकारियों ने जो आदेश दिए, उन्हें फॉलो करते हुए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। गौरतलब है कि अभी तक पासपोर्ट बनवाने के लिए आवेदकों को कई-कई बार ग़ाज़ियाबाद के चक्कर लगाने पड़ते थे। लेकिन अब जिले में पासपोर्ट ऑफिस खुल जाने से इस का फायदा पूरे जनपद वासियों को मिलेगा।

फिलहाल, पासपोर्ट संबंधित किसी भी कार्य के लिए गाजियाबाद जाना पड़ता है, क्योंकि वहीं पर पासपोर्ट बुलंदशहर जिले के बनते हैं, लेकिन अब जिले के सांसद के प्रयासों से जल्द ही बुलंदशहर में पासपोर्ट ऑफिस खुलने वाला है, इसके लिए मुख्य डाकघर में दफ्तर की व्यवस्था हो गई है ,और कार्य प्रगति पर है ।अधिकारियों की कई दौर की औपचारिक मीटिंग भी अब तक की जा चुकी हैं, कयास लगाए जा रहे हैं कि माह दिसंबर माह के पहले या दूसरे सप्ताह में पासपोर्ट कार्यालय में विधिवत कार्य प्रारम्भ हो जाएगा। और यहीं पर लोग अपने पासपोर्ट संबंधित तमाम कार्य निपटा सकेंगे।जो कि जनपद वासियों के लिए एक बड़ी सौग़ात होगी।

Published on: