बुलंदशहर

पत्रिका ग्राउंड रिपोर्टः योगी सरकार की पहल के बाद भी सड़कों आैर खेतों में खुले घूम रहे गोवंश, देखें वीडियो-

दर्जनभर गांवों और सरकारी अस्पताल के अलावा शहर की सड़कों पर अभी भी गोवंशों का कब्जा
2 min read
• •
Updated: 12 Jan 2019, 11:58 AM IST
bulandshahr
पत्रिका ग्राउंड रिपोर्टः योगी सरकार की पहल के बाद भी सड़कों आैर खेतों में खुले घूम रहे गोवंश, देखें वीडियो-

बुलंदशहर. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर जिले के लिए गोशाला बनवाकर गोवंश को गोशाला में छोड़ने का आदेश दिया था। इसके लिए बाकायदा 10 जनवरी तक की डेडलाइन जारी की गर्इ थी, लेकिन इसके बावजूद आवारा पशु खेतों आैर शहर में खुले घूम रहे हैं। पत्रिका टीम ने दर्जनभर गांवों और खुर्जा नगर के सरकारी अस्पताल के अलावा शहर की सड़कों का ग्राउंड जीरो पर जाकर जायजा लिया। पेश है ये रिपोर्ट।

मछरौली, चांदपुर, गंगेरु, कोट, रावली आैर सुनहरा सिटी में आवारा पशु खेतों आैर सड़कों पर खुले घूमते हुए नजर आए। वहीं कई गांव में किसानों ने अपनी फसल की सुरक्षा के लिए चौबंदी कर रखी है। आपको बता दें कि आवारा पशुओं ने किसानों की फसलों को बर्बाद कर दिया है, जिससे किसान परेशान हैं। यही वजह है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला अधिकारियों को 10 जनवरी तक गोशाला बनाकर सभी गोवंश गोशाला में छोड़ने के आदेश दिए थे, मगर इसके बावजूद अभी तक केवल गोशालाओं का ही निर्माण किया गया है। सिटी में नगरपालिका की टीम गायों को पकड़कर गोशाला ले जा रही है। वहीं देहात की बात करें तो अभी भी आवारा पशु किसानों की फसल बर्बाद कर रहे हैं।

बता दें कि जिलाधिकारी के आदेश पर जिलेभर में 17 नगरपालिका और 7 तहसीलों में गोशाला का शिलान्यास हो चुका है। तेजी से गोशाला निर्माण कार्य किया जा रहा है। वहीं नगरपालिका की टीम शहरभर में से गायों पकड़कर निर्माणाधीन गोशालाओं में छोड़ रही है। साथ ही प्राइवेट गोशालाआें में भी गोवंश को छोड़ा जा रहा है। ग्रामीण महिला अनीता ने बताया कि गांव में गायों ने हमारी गेहूं आैर सरसों की फसलों को बिल्कुल बर्बाद कर दिया है। आवारा पशुआें से गांव के लोग काफी परेशान हैं।

नहीं मिली सरकार से सहायता

वहीं प्राइवेट गोशाला संचालक राजेन्द्र ने बताया कि अब नगर पालिका के कर्मचारी आवारा पशुओं को हमारी गोशाला में छोड़ रहे हैं। इनके खानपान की व्यवस्था समाजसेवियों के द्वारा की जा रही है। इसके लिए सरकार की आेर से कोर्इ सहायता नहीं मिली है।

लापरवाही पर होगी कार्रवार्इ

इस मामले में जिलाधिकारी अनुज झा ने बताया कि सभी नगर पालिका और तहसीलों में आदेश कर दिए गए हैं। गौवंशों के रख-रखाव के लिए उचित व्यवस्था तत्काल प्रभाव से शासन के अनुपालन के निर्देश से की जाए। यदि लापरवाही सामने आई तो उचित कार्रवार्इ की जाएगी।

Updated on:
12 Jan 2019, 11:58 AM IST
Published on: