2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

10 साल की बच्ची ने बंदूक को बताया खिलौना तो गुस्साए युवक ने मार दी गोली

उत्तर प्रदेश के संभल का मामला, गोली निकालने के बाद बच्ची की हालत में सुधार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सम्भल

•

image

lokesh verma

•

Updated: 12 Jan 2019, 10:52 AM IST

sambhal

10 साल की बच्ची ने बंदूक को बताया खिलौना तो गुस्साए युवक ने मार दी गोली

संभल. यूपी के संभल में एक बच्ची को मजाक करना इतनी भारी पड़ गया कि उसकी जान पर बन आर्इ। दरअसल, संभल के पलथा मिठनपुर गांव का रहने वाला एक व्यक्ति खुलेआम हाथ में सिंगल बैरेल गन लेकर घूम रहा था। यह देख बच्ची ने मजाक में उससे कह दिया कि यह बंदूक असली नहीं खिलौना है। इस बात चिढ़े व्यक्ति ने देखते ही देखते बच्ची को गोली मार दी। गोली लगने के बाद आनन-फानन परिजन खून से लथपथ बच्ची को लेकर हाॅस्पिटल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने बच्ची की सर्जरी कर बुलेट निकाल दी। फिलहाल बच्ची की हालत में सुधार है। वहीं पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें- लालची हेड कांस्टेबल ने करार्इ पुलिस विभाग की किरकिरी, एसपी ने नजीर पेश करने वाले कोतवाल को दी ये सजा, देखें वीडियो-

बता दें कि पूरा मामला कुढफतेहगढ़ के गांव पलथा मिठनपुर का है। बताया जा रहा है कि गांव निवासी किसान अजयपाल अपनी पत्नी के साथ खेतों में काम कर रहे थे। वहीं उनकी 10 साल की बेटी कामिनी आैर एक बेटा वहीं आसपास खेल रहे थे। इसी बीच गांव का ही रहने वाला विद्याराम भी वहां पहुंच गया। उसके हाथ में सिंगल बैरेल गन थी। विद्याराम के हाथ में बंदूक देखकर कामिनी के बालमन ने एेसे ही कह दिया कि अंकल ये बंदूक असली नहीं खिलौना है। बच्ची की इतनी सी बात सुन विद्याराम आग-बबूला हो उठा आैर बच्ची से बोला कि तुझे अभी दिखाता हूं कि बंदूक असली है या नकली। इतना कहते ही उसने बच्ची को गोली मार दी।

यह भी पढ़ें-देश में आतंकी हमले की योजना बना रहे पाकिस्तानियों की उम्मीद पर मस्जिद के इस इमाम ने फेरा पानी, जानकर आप भी करेंगे तारीफ

इधर, गोली की आवाज सुनते ही अजयपाल व अन्य लोग मौके पर दौड़े तो बच्ची लहूलुहान हालत में मिली। वहीं विद्याराम मौके से फरार हो चुका था। इसके बाद उन्होंने अन्य ग्रामीणों की मदद से तुरंत बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने बच्ची की सर्जरी कर बुलेट को निकाल दिया। फिलहाल वह खतरे से बाहर है। वहीं पुलिस ने अजयपाल की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी विद्याराम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

नोएडा –ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर लगा भीषण जाम, जाम में फंसी एम्बुलेंस, देखें वीडियो-

बड़ी खबरें

View All

सम्भल

उत्तर प्रदेश