
देश में आतंकी हमले की योजना बना रहे पाकिस्तानियों की उम्मीद पर मस्जिद के इस इमाम ने फेरा पानी, जानकर आप भी करेंगे तारीफ
शामली. एक मस्जिद के इमाम को फोन कॉल पर कोड वर्ड के जरिए मौत का सामान रखने का मामला सामने आया है। मस्जिद के इमाम का दावा है कि फोन कॉल पाकिस्तान के नंबर से किया गया है, जिसमें इमाम को कोड वर्ड के जरिए मौत का सामान अपने पास रखने का दबाव बनाया गया है। यही नहीं इमाम का दावा है कि सामान न रखने के बदले इमाम को बम से उड़ाने की धमकी भी दी गई है।
आपको बता दें मामला शामली के सदर कोतवाली क्षेत्र का है। जहां मोहल्ला सलेक बिहार के रहने वाले मस्जिद के इमाम वह जमीयत उलेमा-ए-हिंद के जिला अध्यक्ष मोहम्मद साजिद ने दावा किया है कि उन्हें पाकिस्तान के नंबर से धमकी भरा फोन आया है, जिसमें उनको कोड वर्ड के जरिए कहा गया है कि आलू-टमाटर-प्याज को अपने घर में रखवा लीजिए। हमारे दो व्यक्ति आपके पास आएंगे उनकी व्यवस्था करा दीजिएगा। जब इस पर मस्जिद के इमाम ने इनकार किया तो फोन कॉल करने वाले व्यक्ति ने इमाम को बम से उड़ाने की धमकी दे दी। यही नहीं इमाम को उनकी कॉम का भी हवाला दिया गया है।
इमाम का दावा है कि उसने फोन कॉल करने वालों को जवाब दिया कि वह देश के प्रति ईमानदार है। इसलिए वह उनके इस गलत काम में कोई भी साथ नहीं देगा। इसके बाद इमाम ने एसपी शामली से मिलकर शिकायत दर्ज कराई है। इमाम की शिकायत के बाद पुलिस महकमे में व सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। वहीं इमाम की शिकायत के बाद पुलिस ने इस पूरे मामले की गहनता से जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
Updated on:
11 Jan 2019, 7:20 PM IST
Published on:
11 Jan 2019, 7:10 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.