बुलंदशहर

बदमाशों ने साड़ी के शोरूम से ऐसे चोरी की थी लाखों की ज्वैलरी, पुलिस ने की बरामद- देखें वीडियो

Highlights बदमाशों ने ऐसे दिया था चोरी की वारदात को अंजाम पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार लाखों रुपये की नगदी और गहने किये बरामद

less than 1 minute read
Oct 11, 2019

बुलंदशहर। कोतवाली नगर क्षेत्र में 6 तारीख की रात को हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मोहिनी साड़ी शोरूम में छत के रास्ते दीवार तोड़कर चोरों ने धावा बोल दिया था और चार लाख कैश और 3 लाख की सोने-चांदी की ज्वैलरी चोरी कर आरोपी फरार हो गए थे। इस घटना में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और तीसरे आरोपी की तलाश कर रही है। दोनों आरोपियों से 2 लाख 97 हजार बरामद हुए है।

चोरी के बाद पुलिस के ऐसे हत्थे चढ़े आरोपी बदमाश

जानकारी के अनुसार, पुलिस गिरफ्त में आए दोनों आरोपियों की पहचान कासिम और समर के रूप में हुई है। आरोपियों ने कुछ दिन पहले ही बाजार में मोहिनी साड़ी शोरूम से लाखों रुपये की ज्वैलरी और केस चोरी कर फरार हो गए थे। बुलंदशहर के कोतवाली सिटी नगर क्षेत्र के अंसारी रोड मोहिनी साड़ी शोरूम में छत के रास्ते दीवार तोड़कर चोरों ने चार लाख कैश और 3 लाख की सोने चांदी की ज्वैलरी चोरी की थी। जिसका पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपियों से 2 लाख 97 हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि इस घटना में तीन आरोपी शामिल थे। एक आरोपी अभी भी फरार है और पुलिस उसका जल्द ही गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

Published on:
11 Oct 2019 05:37 pm
Also Read
View All