बुलंदशहर

बुलंदशहर हिंसा: इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की हत्या में योगेश नहीं, इसके शामिल होने के मिले सबूत!

पुलिस की इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की हत्या के आरोप की सुईं अब योगेश राज से घूमकर एक दूसरे युवक पर आ गई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Dec 2018, 6:06 PM IST
Feature image

बुलंदशहर। स्याना में तीन दिसंबर को हुए बवाल के इतने दिनों बाद भी सभी आरोपियों को पकड़ने में कामयाब नहीं रही है। वहीं पुलिस की इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की हत्या के आरोप की सुईं अब योगेश राज से घूमकर एक दूसरे युवक पर आ गई है। जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है और उसे जल्द ही गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है।

दरअसल, पुलिस को अब चिंगरावठी गांव के रहने वाले प्रशांत नट पर सुबोध कुमार की हत्या करने का शक है। बताया जा रहा है कि जल्द ही पुलिस उसे गिरफ्तार भी करने वाली है। इसके लिए पुलिस उसकी लोकेशन के पास पहुंच गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एसटीएफ को प्रशांत के बारे में अहम सुराग लग गया है और नोएडा, दिल्ली व गुरुग्राम में पांच टीम ‘नट' की तलाश में डेरा डाले हुए हैं।वहीं घटना के बाद से ही प्रशांत का पूरा परिवार भी गांव से फरारा है।

बताया जा रहा है कि प्रशांत ‘नट' के पूर्व में पकड़े गए तीन साथियों ने ही उसके नाम का खुलासा किया। इसके साथ ही वीडियो में उसके होने की बात भी कही जा रही है। इस मामले में पुलिस ने 27 नामजद और 50-60 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। अभी तक मामले में 28 आरोपी जेल में बंद हैं।

Published on: