बिजनौर। जनपद में रेलवे लाइन पर चोरों द्वारा इलैक्ट्रिक लाइन का तार काटकर ले जाने के बाद दिल्ली से कोटद्वार जा रही मंसूरी एक्सप्रेस को 3 घंटे तक ट्रैक पर खड़े रहना पड़ा। वहीं समय रहते रेलवे चालक ने सजगता ना दिखाई होती तो बड़ा हादसा भी हो सकता था। कारण, तार चोरी के दौरान तार रेलवे ट्रैक के बीच में लटक गया था। जिसे कई घंटे की मेहनत के बाद रेलवे लाइन के साइड में कर ट्रेन को निकालकर रवाना किया गया। जबकि विभाग तार चोरी की घटना से इनकार करते हुए सिर्फ तार टूटने की वजह से ट्रेन लेट होने की बात कह रहे हैं।