8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोदी के मंत्री का बड़ा बयान, ‘इन लोगों का वोट का अधिकार समाप्त कर देना चाहिए’, देखें वीडियो

बैंकेट हाल में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू कराने की मांग के लिये एक जनसभा का आयोजन किया गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 27 Dec 2018, 12:23 PM IST

vote evm

मोदी के मंत्री का बड़ा बयान, ‘इन लोगों का वोट का अधिकार समाप्त कर देना चाहिए’

बिजनौर। जनपद के चांदपुर नगर के बाईपास रोड स्थित बैंकेट हाल में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू कराने की मांग के लिये एक जनसभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय सूक्ष्म एवं उद्यम राज्य मंत्री गिरिराज सिंह ने पहुँचकर मंच से लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जल्द से जल्द भारत मे जनसंख्या कानून सरकार को बनाना चाहिए। जो लोग इस कानून का पालन नहीं करें, उनका वोट का अधिकार समाप्त कर देना चाहिए।

यह भी पढ़ें : यह गिरोह मिनटों में गायब कर देता था बिजली के तार, इनसे होता था सौदा-देखें वीडियो

नगर के चांदपुर रोड स्थित वृंदावन गार्डन में आयोजित जनसंख्या नियंत्रण कानून रैली में शामिल होने आये कैबनेट मंत्री गिरिराज प्रेस वार्ता में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए बताया कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होना चाहिए। हिंदुओं की जनसंख्या घटना सामाजिक समस्या बनती जा रही है। जल्द ही समाधान नहीं किया गया तो ऐसे जिलों की संख्या बढ़ जाएगी जहां दूसरे समुदाय का वर्चस्व होगा। देश में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। जहां हिंदुओं की संख्या घटी है, वहां सामाजिक समरसता टूट गई है।

यह भी पढ़ें : महिला गैंग लीडर के जेल जाने के बाद गांजा बनाने वाली कंपनी को आॅपरेट कर रहा था नाबालिग, 4 पकड़े, देखें वीडियो

उन्होंने स्पष्ट कहा कि देश में हो रही जनसंख्या की बेतहाशा वृद्धि को नियंत्रण करने के लिए कड़े कानून बना देने चाहिए। जो हर धर्म के लोगों पर बिना भेदभाव के समान रूप से लागू होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो लोग उसे नहीं माने तो उसके खिलाफ सख्त सजा देने का प्रावधान भी होना चाहिए।