
यह गिरोह मिनटों में गायब कर देता था बिजली के तार, इनसे होता था सौदा-देखें वीडियो
शामली।यूपी के शामली जिले में आदर्शमण्डी पुलिस ने विधुत तार चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो शातिर चोरों को पकड़ कर जेल भेज दिया है।पकड़े गए चोरों के कब्जे से पुलिस ने 10 बंडल विधुत तार व अवैध असलाह भी बरामद किया।वहीं पुलिस गिरोह के तीन बदमाशों का पता लगाने में जुटी है।फिलहाल पुलिस ने बाकी साथियों की तलाश शुरू कर दी है।और जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर जेल भेजने का दावा कर रही है।वहीं आरोपी तारों को कुछ इस तरह मार्केट में बेच देते थे।
एेसे लाखों का तार चोरी कर लेते थे आरोपी
दरअसल मामला आदर्शमण्डी थाना क्षेत्र के गोहरनी बायपास का है।जहां से पुलिस ने विधुत तार चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है।पुलिस को मुखबिर से चोरो के छिपे होने की सूचना मिली थी।जिस पर पुलिस ने घेराबन्दी करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।पकड़े गए आरोपी दोनों चोरो के नाम राजकुमार व नसीम है।पुलिस ने इनके कब्जे से 10 बंडल विधुत तार व अवैध असलाह बरामद किया।हालांकि इस गैंग से जुड़े तीन आरोपी अभी भी फरार चल रहे है। फरार तीनों आरोपियों की पहचान मुस्तकीम,नदीम व साजिद के रूप में हुर्इ है।इन्हीं के जरिये आरोपी चोर तारों के टूकड़े कर मार्केट में बेच देते थे।आरोपी शामली में कबाड़ी का काम करते है। फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए दोनो आरोपियों की गिरफ्तारी कर जेल भेज दिया है।वही फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गर्इ है।
Published on:
27 Dec 2018 11:27 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
