पुलिस ने विजय, किशोर उर्फ लाला निवासी सेक्टर 9 झुग्गी और पीयूष राजपूत निवासी जेजे कॉलोनी सेक्टर 10 के अलावा एक नाबालिग को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इनके पास से 23 हजार आठ सौ रुपये नकदी, 30 किलो छह सौ ग्राम गांजा, 5 कैंची, एक पन्नी गर्म करने वाली मशीन, एक इलेक्ट्रानिक कांटा, करीब नौ किलो ग्राम विभिन्न आकार की पन्नी सहित अन्य सामान बरामद हुआ है। इस गिरोह कि सरगना हेमा है। जिसे हाल में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था।