8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पार्क में नमाज: पांच साल तक खुद सोता रहा नोएडा प्रशासन, अब ऐसा क्या हुआ कि नींद से जागे

गौतमबुद्धनगर प्रशासन व नोएडा पुलिस ने पार्क में नमाज पढ़ने पर रोक लगा दी है वहीं दूसरी तरफ नमाज अदा कराने वाले मौलाना इस कार्रवाई पर लगातार सवाल उठा रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 27 Dec 2018, 4:21 PM IST

राहुल चौहान@Patrika.com

नोएडा। सेक्टर-58 बी-ब्लॉक स्थित पार्क में नामाज पढ़ने का मामले थमने का नाम नहीं ले रहा। जहां एक तरफ गौतमबुद्धनगर प्रशासन व नोएडा पुलिस ने पार्क में नमाज पढ़ने पर रोक लगा दी है वहीं दूसरी तरफ नमाज अदा कराने वाले मौलाना इस कार्रवाई पर लगातार सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि उन्होंने 2013 में ही नोएडा प्राधिकरण को पत्र लिखकर सेक्टर-57, 58,59 और 60 में काम करने वाले मुस्लिम कर्मचारियों के नमाज अदा करने को अनुमति मांगी थी।

यह भी पढ़ें : एनआईए की छापेमारी के दौरान इस कारण से हत्थे नहीं चढ़ा तबाही की साजिश रचने का सूत्रधार, भेदी की भी तलाश

इसके बाद से वह लगातार सेक्टर-58 स्थित पार्क में नमाज अदा करते आ रहे हैं। आज तक प्रशासन को इससे कोई आपत्ति नहीं हुई तो अब अचानक ऐसा क्या हुआ। जबकि गत 7 दिसंबर को नमाज अदा करने के दौरान कुछ युवकों द्वारा हमारा वीडियो बनाते हुए रोक टोक की गई। जिसकी शिकायत 13 दिसंबर को जिलाधिकारी से की गई। जिसके बाद प्रशासन ने हमारे ही नमाज पढ़ने पर रोक लगा दी।

यह भी पढ़ें : पकौड़े के पैसे मांगने पर दी खौफनाक सजा, उड़ेल दिया खौलता तेल, वीडियो देख सिहर जाएंगे

2015 में भी प्राधिकरण को लिखा गया पत्र

आदिल रशीद द्वारा 2013 के बाद 2015 में भी एक पत्र नोएडा प्राधिकरण को लिखा गया। जिसमें उन्होंने पार्क में नमाजियों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था कराने की मांग की गई थी। इसके अलावा पार्क में पिछले पांच से वर्ष से लगातार ईद व जुम्मे की नमाज अदा की जा रही है। अब प्रशासन और पुलिस ने अचानक ही इस पर रोक लगा दी है। जिसके बाद हमारे पास कोई जगह नमाज पढ़ने के लिए नहीं बची है।

बकरीद पर सिटी मजिस्ट्रेट ने दी थी अनुमति

मौलाना नोमान अख्तर का कहना है कि उन्होंने इसी वर्ष अगस्त महीने में हुई बकरीद के लिए तत्कालीन सिटी मजिस्ट्रेट से अनुमति मांग थी। जो उन्होंने दे भी दी और इसके साथ ही उन्होंने सुरक्षा भी मुहैया कराई गई थी। उन्होंने कहा कि फिलहाल माहौल को देखते हुए हम जोर जबरदस्ती नमाज नहीं पढ़ेंगे।

यह भी पढ़ें : पुलिस और बदमाशों के बीच जमकर चली गोलियां, तीन बदमाश को लगी घायल, दो फरार, देखें वीडियो

अधिकारी बोले- नमाज की अनुमति पहले प्राधिकरण से लें

वहीं इस मामले में वर्तमान सिटी मजिस्ट्रेट शैलेंद्र मिश्रा का कहना है कि सभी धर्मों के लिए समान रूप से कार्रवाई की जा रही है। पार्क में नमाज के लिए हमारे पास कोई परमिशन नहीं मांगी गई है। इसके लिए पहले प्राधिकरण से अनुमति लेनी होगी। दूसरी तरफ एसएसपी डॉ अजय पाल शर्मा का कहना है कि पार्क में नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं है, नमाज नहीं पढ़ने दी जाएगी।