बुलंदशहर

बुलंदशहर में हथियारों के बल पर काेल्हू पर लूट

वारदात काे अंजाम देकर लुटेरे हुए फरार दिन निकलते ही दिया गया घटना काे अंजाम
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Nov 2020, 11:32 PM IST
bulandshar.jpg
bulandshar

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
बुलंदशहर ( bulandshar ) हथियारों से लैस बदमाशों ने स्याना कोतवाली क्षेत्र के गांव धनियावली में दिन निकलते ही एक काेल्हू पर धावा ( robbery )
बाेल दिया। बदमाशों ने कोल्हू स्वामी को गनप्वाइंट पर लेकर करीब 22 हजार रुपये और माेबाइल फाेन लूट लिया। लूट की वारदात काे अंजाम देकर लुटेरे फरार हो गए।
घटना गांव धनियावली की है।

इसी गांव में शोभित का गन्ने का कोल्हू ( sugar factory ) है। शाेभित के अनुसार मंगलवार देर रात चार बदमाश कोल्हू पर आए और हथायिरों के बल पर सभी काे बंधक बना लिया। इस तरह आतंकित करते हुए 22 हजार रुपये लूट लिए। वारदात काे अंजाम देकर लुटेरे फरार हाे गए।

कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है लेकिन तहरीर के आधार पर घटना की जांच की जा रही है।

Updated on:
19 Nov 2020, 11:32 PM IST
Published on: